राजस्थान के चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में गया था शख्स...जिंदा वापस नहीं लौटा, दहशत में लोग

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 28, 2023, 05:28 PM IST
राजस्थान के चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में गया था शख्स...जिंदा वापस नहीं लौटा, दहशत में लोग

सार

राजस्थान के कोटा के ​चिडियाघर में एक बाघ इंसान को कच्चा चबा गया। बाघ ने उसके गर्दन के एक हिस्से को खा लिया गया था और बाकी शरीर भी खाने की तैयारी में था। पर लोगों का शोर सुनकर बाघ इंसान को छोड़कर पिंजरे में चला गया। बाद में लोगों ने बाघ का शिकार बने शख्स को बाहर निकाला।

कोटा। राजस्थान के कोटा के ​चिडियाघर में एक बाघ इंसान को कच्चा चबा गया। बाघ ने उसके गर्दन के एक हिस्से को खा लिया गया था और बाकी शरीर भी खाने की तैयारी में था। पर लोगों का शोर सुनकर बाघ इंसान को छोड़कर पिंजरे में चला गया। बाद में लोगों ने बाघ का शिकार बने शख्स को बाहर निकाला।

बाघ के पिंजरे में गया था केयरटेकर

दरअसल, यह घटना कोटा जिले के अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क की शुक्रवार के दिन की है। पार्क का केयरटेकर बाघ के पिंजरे में गया था। बीमार बाघ का इलाज चल रहा था। जिसे पिंजरे में रस्सी से बांधा गया था। बाघ के पैर में लगी चोट पर दवा लगाने के लिए केयर टेकर रामदयाल अंदर गया था और सावधानी के साथ बाघ के पैर के घाव पर दवा लगा रहा था। 

बाघ ने रस्सा तोड़ दबोच ली गर्दन

पर उसी दरम्यान बाघ ने रस्सा तोड़ दिया और रामदयाल की गर्दन दबोच ली। केयर टेकर के शरीर पर पंजों से हमला बोल दिया। गर्दन के कुछ हिस्सों को दांतों से खींचा भी। उस दरम्यान चिड़ियाघर के अन्य स्टाफ भी मौजूद थे। उनके तेजी से शोर मचाने पर बाघ डर गया और रामदयाल को जमीन पर छोड़कर पिंजरे में चला गया।

4 साल बाद था रिटायरमेंट

रामदयाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पर उसकी मौत हो चुकी थी। अब, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक रामदयाल की उम्र 55 साल थी और वह करीबन 25 साल से जंगली जानवरों के केयर टेकर के रूप में काम कर रहे थे। उनके रिटायर होने में 4 साल बचे थे। जिस पिंजरे में बाघ ने रामदयाल पर हमला बोला। उसके आसपास के पिंजरे में भी बाघ मौजूद थे। 

ये भी पढें-12 साल तक चप्पल भी नसीब नहीं...Date of Birth से खोजा सक्सेस सीक्रेट, बन गए 7300 करोड़ की कंपनी के मालिक

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल