भारतीय लोकतंत्र के चंद अहम घंटों के आप और हम साक्षी बन रहे हैं। पिछले सात चरणों में जनता ने जो फैसला दिया है, उस पर से पर्दा उठने वाला है। मतगणना के हर नतीजों को सबसे पहले जानने के लिए देखते रहिए माय नेशन-

03:03 PM (IST) May 23
बीजेपी - 300
शिवसेना - 18
असम गण परिषद् - 01
लोक जनशक्ति पार्टी - 06
जेडीयू - 16
अकाली दल - 02
अन्नाद्रमुक - 02
वाईएसआर कांग्रेस - 24
अपना दल - 01
आजसू - 01
-----------------------------
एनडीए की कुल सीटें - 371
02:51 PM (IST) May 23
उत्तर प्रदेश- 60
मध्य प्रदेश- 28
गुजरात- 26
राजस्थान- 24
महाराष्ट्र- 23
कर्नाटक- 23
प.बंगाल- 17
बिहार- 16
हरियाणा- 09
असम- 09
छत्तीसगढ़- 09
झारखंड- 09
दिल्ली- 07
ओडिशा- 07
उत्तराखंड- 05
हिमाचल प्रदेश- 04
तेलंगाना- 04
जम्मू कश्मीर- 03
पंजाब- 02
त्रिपुरा- 02
अरुणाचल प्रदेश- 02
अंडमान निकोबार- 01
गोवा- 01
चंडीगढ़- 01
दमन और दीव- 01
दादर और नगर हवेली- 01
मणिपुर- 01
01:17 PM (IST) May 23
उत्तर प्रदेश- 56
मध्य प्रदेश- 28
गुजरात- 26
राजस्थान- 24
महाराष्ट्र- 23
कर्नाटक- 23
प.बंगाल- 17
बिहार- 16
हरियाणा- 09
असम- 09
छत्तीसगढ़- 09
झारखंड- 09
दिल्ली- 07
ओडिशा- 07
उत्तराखंड- 05
हिमाचल प्रदेश- 04
तेलंगाना- 04
जम्मू कश्मीर- 03
पंजाब- 02
त्रिपुरा- 02
अरुणाचल प्रदेश- 02
अंडमान निकोबार- 01
गोवा- 01
चंडीगढ़- 01
दमन और दीव- 01
दादर और नगर हवेली- 01
मणिपुर- 01
-----------------------------
कुल सीटें 291
12:14 PM (IST) May 23
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के हाथ में फिर से जाती हुई दिख रही हैं। दिल्ली से बीजेपी 56 फीसदी वोटों पर कब्जा किए हुए है।
इसमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली जैसी सभी सीटें शामिल हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को पीछे छोड़ दिया है।
बीजेपी से सांसद मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली), हर्षवर्धन (चांदनी चौक), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), क्रिकेटर से राजनीति में आए गौतम गंभीर (पूर्वी दिल्ली) ; कांग्रेस की ओर से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (उत्तर पूर्वी दिल्ली), कांग्रेस नेता अजय माकन (नई दिल्ली), कांग्रेस के ही टिकट पर दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह; आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय नेता आतिशी (पूर्वी दिल्ली) और राघव चड्ढा (दक्षिणी दिल्ली) जैसे नेता चुनावी मैदान में हैं।
12:08 PM (IST) May 23
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। यहां बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि राज्य में तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी मतगणना में 23 सीटों पर आगे है।
साल 2014 में प.बंगाल में बीजेपी को मात्र 2 सीटें मिली थी। इस बार 18 सीटें मिलने का अनुमान है। यह पिछली बार से 9 गुना ज्यादा है।
ममता बनर्जी के पास 2014 में 34 सांसद थे। जो कि इस बार 23 ही रह सकते हैं। यह पिछली बार से 11 कम है।
12:02 PM (IST) May 23
ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। यहां बीजेपी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि राज्य में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल यानी बीजेडी को 14 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है।
साल 2014 में ओडिशा में बीजेपी को मात्र एक सीट मिली थी। इस बार 7 सीटें मिलने का अनुमान है। यह पिछली बार से सात गुना ज्यादा है।
ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे। यहां 146 विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना चल रही है। जिसमें बीजू जनता दल 88 सीटें पाकर आगे चल रहा है।
ओडिशा में सत्तासीन बीजेडी के प्रवक्ता अतुल पटनायक बोल चुके हैं कि राज्य के हित में वह केन्द्र की संभावित एनडीए सरकार में शामिल हो सकते हैं।
11:51 AM (IST) May 23
बीजेपी- 292
शिवसेना-20
जेडीयू-16
एलजेपी-6
अकाली दल-2
वाईएसआर कांग्रेस-25
एनडीए की कुल सीटों पर दोपहर 12 बजे तक के कुल रुझान 361
अभी यह मतगणना के रुझान हैं। वास्तविक रिजल्ट आने में कुछ घंटे और लगेंगे।
11:43 AM (IST) May 23
सिंधिया घराने के उत्तराधिकारी और बड़े कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत गुना सीट पर पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। वह अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी से 23 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
11:21 AM (IST) May 23
राहुल गांधी यूपी के अमेठी से पीछे चल सकते हैं, जबकि केरल के वायनाड सीट से आगे चल रहे हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। लेकिन वायनाड में राहुल आगे चल रहे हैं।
10:45 AM (IST) May 23
ओडिशा में बीजेपी की 21 सीटें हैं। यहां बीजेपी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि राज्य में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल यानी बीजेडी को 8 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है।
ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे। यहां 146 विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना चल रही है। जिसमें बीजू जनता दल 58 सीटें पाकर आगे चल रहा है।
10:16 AM (IST) May 23
बेगूसराय में बहुप्रचारित वामपंथी उम्मीदवार, जिनके पक्ष में देश भर के वामपंथी कार्यकर्ता प्रचार करने पहुंचे थे वह तीसरे नंबर पर आ गए हैंं। यहां बीजेपी के गिरिराज सिंह 37 हजार वोटों की बढ़त के साथ निर्णायक रुप से जीत की ओर बढ़ रहे हैंं। उनके ठीक पीछे महागठबंधन के तनवीर हसन हैं। वहां कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं।
10:12 AM (IST) May 23
ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल होती हुई दिख रही है। यहां की 42 सीटों में से लगभग 40 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।
मतगणना के दौरान बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। कभी बीजेपी आगे निकलती हुई दिखाई देती है तो कभी टीएमसी बाजी मार लेती है।
आखिरी रुझान सामने आने तक बीजेपी पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। जबकि टीएमसी 20 सीटों पर आगे थी।
10:08 AM (IST) May 23
देश भर में बीजेपी को निर्णायक बढ़त मिल गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी राजग लगभग 315 सीटों पर बढ़त बना चुका है। हालांकि यह आखिरी फैसला नहीं है। मतगणना अभी तक चल रही है।
सुबह 10 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक बीजेपी के पास 265 सीटें आती हुई दिख रही हैं। जबकि एनडीए सहयोगी शिवसेना 21 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की दूसरी बड़ी सहयोगी जेडीयू 14 सीटों पर आगे है।
09:55 AM (IST) May 23
यूपी के रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। उन्हें लगभग 7.5 हजार वोटों की बढ़त हासिल हो गई है।
09:53 AM (IST) May 23
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के हाथ में फिर से जाती हुई दिख रही हैं।
इसमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली जैसी सभी सीटें शामिल हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को पीछे छोड़ दिया है।
बीजेपी से सांसद मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली), हर्षवर्धन (चांदनी चौक), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), क्रिकेटर से राजनीति में आए गौतम गंभीर (पूर्वी दिल्ली) ; कांग्रेस की ओर से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (उत्तर पूर्वी दिल्ली), कांग्रेस नेता अजय माकन (नई दिल्ली), कांग्रेस के ही टिकट पर दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह; आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय नेता आतिशी (पूर्वी दिल्ली) और राघव चड्ढा (दक्षिणी दिल्ली) जैसे नेता चुनावी मैदान में हैं।
09:44 AM (IST) May 23
गुजरात से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को निर्णायक बढ़त मिल गई है। वह साढ़े तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
09:38 AM (IST) May 23
राजस्थान में 25 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें से सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। सभी 25 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है।
बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल आगे चल रहे हैं।
जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर आगे चल रहे हैं।
जोधपुर सीट से भी बीजेपी आगे चल रही है।
09:31 AM (IST) May 23
मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें से 24 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। 22 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस महज 2 सीटों पर आगे है।
मध्य प्रदेश की बहुचर्चित भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा को भारी बढ़त मिली हुई है। वह दस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यहां दिग्विजय सिंह हार सकते हैं।
यहां खजुराहो से बीजेपी के बीडी शर्मा आगे चल रहे हैं।
गुना की प्रतिष्ठित सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीचे दिखाई दे रहे हैं।
जबलपुर और मंदसौर सीटों से भी बीजेपी आगे चल रही है।
09:25 AM (IST) May 23
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। यहां की 29 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
बीजेपी 7 सीटों पर, टीएमसी 21 सीटों पर जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
यहां के जंगीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिजीत बनर्जी आगे चल रहे हैं।
वहीं दार्जिलिंग से बीजेपी उम्मीदवार राजू सिंह बिस्ता आगे चल रहे हैं।
बैरकपुर से टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी ने बीजेपी के अर्जुन सिंह को पीछे छोड़ा
09:20 AM (IST) May 23
बिहार के बेगूसराय की सीट से कन्हैया कुमार को बीजेपी के गिरिराज सिंह ने पीछे छोड़ दिया है। कन्हैया तीसरे नंबर पर हैं।
सारण में लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को बीजेपी के राजीव प्रताप रुडी ने पीछे कर दिया।
बीजेपी के राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण सीट से आगे चल रहे हैं।
बिहार की 40 में से 19 सीटों पर राजद, 9 पर कांग्रेस लड़ रहे हैं। जबकि जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 6 सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ रही है।
09:13 AM (IST) May 23
अमेठी से स्मृति ईरानी राहुल गांधी स 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। नोएडा सीट से महेश शर्मा आगे चल रहे हैं, पीलीभीत से वरुण गांधी को बढ़त मिली हुई है।
वाराणसी से पीएम मोदी आगे चल रहे हैं। प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं।
बरेली और प्रतापगढ़ में बीजेपी आगे है। https://hindi.mynation.com/news/bjp-leading-in-uttar-pradesh-in-initial-trend-prxtuh
09:07 AM (IST) May 23
भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को 10 हजार वोटों से पीछे छोड़ा
09:04 AM (IST) May 23
उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से वरुण गांधी आगे चल रहे हैं
09:02 AM (IST) May 23
मैनपुरी से मुलायम जबकि आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं
09:01 AM (IST) May 23
नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। उन्हें फिलहाल 4 हजार वोटों की बढ़त मिली हुई है।
08:59 AM (IST) May 23
यूपी में बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है, महागठबंधन 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है
08:58 AM (IST) May 23
अमेठी में स्मृति ईरानी 2 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने हार का खतरा
08:56 AM (IST) May 23
मध्य प्रदेश में बीजेपी 10 सीटों पर आगे
08:54 AM (IST) May 23
महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 47 सीटों का रुझान सामने आ गया है। बीजेपी 31 और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है
08:51 AM (IST) May 23
अमेठी में राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आगे हो गई हैं।
08:38 AM (IST) May 23
08:36 AM (IST) May 23
सपा संस्थापक और बुजुर्ग नेता मुलायम सिंह यादव यूपी की मैनपुरी सीट से आगे चल रहे हैं। उनके लिए मायावती ने भी प्रचार किया था।
08:34 AM (IST) May 23
गुजरात की छह लोकसभा सीटों के रुझान सामने आए हैं। इन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
08:33 AM (IST) May 23
कर्नाटक में बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है
08:31 AM (IST) May 23
छत्तीसगढ़ की 9 सीटों के लिए रुझान सामने आए हैं। कांग्रेस 5 और बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
08:30 AM (IST) May 23
यूपी से बसपा के लिए अच्छी खबर आई है। यहां की आंवला सीट से बसपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप और बहुजन समाज पार्टी के रुचिविरा से है। कांग्रेस की ओर से कुंवर सर्वराज सिंह चुनावी मैदान में हैं।
08:28 AM (IST) May 23
यूपी में 12 सीटों पर बीजेपी आगे, कांग्रेस एक सीट पर आगे, महागठबंधन का अभी तक खाता भी नहीं खुला
08:24 AM (IST) May 23
केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से शशि थरुर पीछे चल रहे हैं।
08:22 AM (IST) May 23
केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से शशि थरुर पीछे चल रहे हैं।
08:21 AM (IST) May 23
बिहार की सारण सीट से राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं