लोकसभा चुनाव के चुनाव परिणाम में किसका खाता खुलेगा ये तो देश शाम तक मालूम चलेगा। लेकिन इस सीट पर हालांकि मुकाबला ज्यादा बड़ा नहीं था। लखनऊ से बीजेपी के राजनाथ सिंह और कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम और समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं। आज चुनाव परिणाम के नतीजों पर राजनाथ सिंह बढ़त दिखाई देते दिख रहे हैं। वहीं अमेठी में स्मृति ईरानी दो हजार वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि गोरखपुर में रविकिशन, आजमगढ़ में अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

आज चुनाव परिणाम के बाद इस सीट पर क्या होगा। ये देर शाम तक ही मालूम चलेगा। लेकिन ये सीट 1990 से बीजेपी के कब्जे में है। इस सीट पर 54.29% मतदान दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक लखनऊ संसदीय सीट पर कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

इस सीट पर लखनऊ लोकसभा सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए तो कांग्रेस से शिवराजवती नेहरू ने जीत दर्ज की। आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय लोकदल से जीतकर संसद पहुंचे। वहीं अमेठी में स्मृति ईरानी 2 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।