बिहार में सात सीटों के लिए अड़ी रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी

Published : Oct 24, 2018, 05:56 PM IST
बिहार में सात सीटों के लिए अड़ी रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी

सार

 बिहार में एनडीए के नेता आपस में भले ही एक दूसरे से गलबहियां कर रहें हों लेकिन रह रहकर विवादों की खबरें भी आ ही जाती हैं। 

हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने बिहार में एनडीए की एकता की पोल खोल दी है। 

एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई और बिहार सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि एलजेपी किसी भी हालत में सात सीटों से कम पर समझौता नहीं करेगी। 

पारस ने कहा, "हम पहले भी सात सीटों पर चुनाव लड़े थे और इस बार भी सात सीटों की मांग करेंगे। पार्टी की लोकप्रियता पहले से काफी बढ़ी है, और इस वजह से एलजेपी को झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी सीटें चाहिए।" 

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में कहीं कोई चर्चा नहीं हुई है। 

 बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एलजेपी, आरएलएसपी और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद एलजेपी और आरएलएसपी की सीटें कम होने की आशंका जताई जा रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश