पटना समेत राज्य के 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Published : Jul 10, 2020, 08:37 AM ISTUpdated : Jul 10, 2020, 08:39 AM IST
पटना समेत राज्य के 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

सार

राज्य की राजधानी पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, और मोतिहारी में जिला प्रशासन ने आज फिर लॉकडाउन को लागू करने का फैसला किया है। वहीं वैशाली और नालंदा जिले में शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।

पटना। राज्य में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को रोकने के लिए राज्य सरकार ने राज्य के 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके लिए इन जिलों के प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। राज्य की राजधानी पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, और मोतिहारी में जिला प्रशासन ने आज फिर लॉकडाउन को लागू करने का फैसला किया है। वहीं वैशाली और नालंदा जिले में शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।  उधर पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार और भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर के मुख्य बाजार वाले इलाकों में शनिवार से लॉकडाउन शुरू होगा।

जानकारी के मुताबिक राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में आज से अगले आदेश तक हर शनिवार व रविवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जबकि इन जिलों में अन्य दिनों में सुबह 10 बजे से पांच बजे शाम तक ही दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल सकेंगे। वहीं इन जिलों में लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनना जरूरी होगा। ​ जबकि दरभंगा में लॉकडाउन पर निर्णय 13 जुलाई के बाद लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पटना में आज से से 16 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि नवादा में 10 से 12 जुलाई और कैमूर जिले में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक, बक्सर जिले में 10 से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

वहीं वैशाली जिले में 11 जुलाई से 16 जुलाई और नालंदा में 11 से 15 जुलाई तक जिला प्रशासन ने लॉक डाउन का ऐलान किया है। इसके साथ ही सुपौल जिले में जिला प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। जिले में आज सुबह 6 बजे से रविवार रात 8 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।  वहीं मधेपुरा जिले में 10 से 16 जुलाई तक, खगड़िया जिले में 10 से 14 जुलाई तक, मुंगेर जिले में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने का ऐलान जिला प्रशासन ने किया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम