पीएम मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को मिली बड़ी कामयाबी

Published : Feb 21, 2019, 04:32 PM ISTUpdated : Feb 21, 2019, 04:38 PM IST
पीएम मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को मिली बड़ी कामयाबी

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम मिलकर भारत में एफ-21 लड़ाकू विमानों की फैक्ट्री लगाने जा रहे हैं। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि उसके बनाए लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना खरीदेगी। 

लॉकहीड मार्टिन ने अपने शानदार लड़ाकू विमान एफ-21 का प्रदर्शन बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो में किया। इसमें भारतीय वायुसेना की जरुरतों के हिसाब से बदलाव किए गए थे। 

जल्दी ही इस विमान का निर्माण भारत में होने लगेगा। लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्‍ड सिस्‍टम्‍स मिलकर भारत में एफ-21 लड़ाकू विमानों का निर्माण करने वाले हैं। 

बेंगलुरु में इसके प्रदर्शन के बाद लॉकहीड मार्टिन के अधिकारियों ने बताया कि ‘इसके निर्माण के जरिए मेक इन इंडिया के बेजोड़ अवसर उपलब्‍ध होंगे। साथ ही भारत के भविष्‍य में आधुनिक हवाई शक्ति बनने में मदद मिलेगी। एफ-21 पूरी तरह से अलग विमान है। इस विमान को भारतीय वायुसेना की जरूरतों के अनुसार आधुनिक और काफी ऊंचाई तक उड़ने लायक बनाया गया है’।

एफ-21 उसी एफ-16 विमानों का उन्नत स्वरुप है जिसे बेचने की पेशकश लॉकहीड मार्टिन पहले भी कर चुका है। अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 विमान दिए थे। लेकिन बाद में संबंध बिगड़ने पर उसके कल-पुर्जे देने से मना कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी एफ-16 विमान कबाड़ बन गए। 

भारतीय वायुसेना की जरुरतों को पूरा करने के लिए आने वाले समय में लगभग 15 अरब डॉलर के लड़ाकू विमान खरीदे जाने की योजना बनाई जा रही है। 

भारत में एफ-21 की फैक्ट्री लगाने की पेशकश करके लॉकहीड मार्टिन भारतीय सैन्य बाजार में बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है। 

यह मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की बड़ी कामयाबी है। क्योंकि इससे देश के अंदर रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि