mynation_hindi

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र MVA में फूट, शिवसेना UT के बाद अब इस पार्टी ने घोषित किए अपने प्रत्याशी

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 27, 2024, 02:12 PM ISTUpdated : Mar 27, 2024, 02:13 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र MVA में फूट, शिवसेना UT के बाद अब इस पार्टी ने घोषित किए अपने प्रत्याशी

सार

महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ गई है। बुधवार को सुबह शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर इसका ऐलान कर दिया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के इस कदम पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी भी जताई। अभी इस मुद्दे पर बहस ही हो रही थी कि दोपहर होते-होते वंचित बहुजन अघाड़ी ने भी अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। 

मुंबई। महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ गई है। बुधवार को सुबह शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर इसका ऐलान कर दिया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के इस कदम पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी भी जताई। अभी इस मुद्दे पर बहस ही हो रही थी कि दोपहर होते-होते वंचित बहुजन अघाड़ी ने भी अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। 

प्रकाश अंबेडकर ने 9 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान, 8 पर प्रत्याशियों के नमा घोषित
वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) नेता प्रकाश अंबेडकर ने MVA से अलग लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान भी कर दिया है। वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश अंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी गंठबंधन की बैठक में 9 सीटें मांगी थीं। अब उन्होंने इनमें से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा रामटेक सीट पर शाम तक फैसला करने की बात कही है।

ये है प्रकाश अंबेडकर  के 8 कैंडीडेट्स

क्रम संख्यालोकसभा सीटउम्मीदवार
1भंडारा-गोंदिया संजय केवट
2गढ़चिरौली-चिमुराहितेश मदावी
3चंद्रपुरराजेश बेला
4बुलढाणावसंत मगर
5अकोलाप्रकाश अंबेडकर
6अमरावतीकुमारी प्राजक्ता
7वर्धाप्रो. राजेन्जय साळुंके
8यवतमाल-वाशिमखेमसिंह पवार

 

राजू शेट्टी भी हुए अलग
इनके अलावा  स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने MVA गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है।  MVA ने हातकणंगले सीट से राजू शेट्टी को लड़ने का प्रस्ताव दिया था। राजू शेट्टी ने एमवीए से खुद को अलग करते हुए इसी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। 

ये भी पढ़ें.....
Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर उतारे अपने कैंडीडेट, ये कांग्रेस नेता हुए नाराज

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण