लोकसभा चुनाव: दिल्ली में होंगे केवल 17 महिला मतदान केंद्र

Published : May 07, 2019, 10:13 AM IST
लोकसभा चुनाव: दिल्ली में होंगे केवल 17 महिला मतदान केंद्र

सार

दिल्ली में चुनाव 12 मई को होंगे और दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए 17 महिला मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 पूर्वी दिल्ली में होंगे। महिला मतदान केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं ही होती हैं। सोमवार को एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में चुनाव 12 मई को होंगे और दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘हम सात संसदीय क्षेत्रों में 17 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेंगे, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी कर्मचारी केवल महिलाएं ही होंगी। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अधिकतम 10 मतदान केंद्र होंगे।’’ 

यह योजना बनाई गई है कि सात लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में कम से कम एक मतदान केंद्र ऐसा हो।

दिल्ली में 2,696 स्थानों पर कुल 13,819 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मॉडल मतदान केंद्र होगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम