मेक्सिको में मिला लापता प्राइवेट विमान का मलबा, 13 लोगों के मरने की आशंका

Rahul Misra |  
Published : May 07, 2019, 09:57 AM IST
मेक्सिको में मिला लापता प्राइवेट विमान का मलबा, 13 लोगों के मरने की आशंका

सार

विमान दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक दरअसल यात्रा के दौरान जेेट का सामना एक तूफान से हुआ और जेट को बचाने के लिए पायलट ने विमान के उड़ान की उंचाई को कम करने की कोशिश की।  

उत्तरी मेक्सिको में 13 लोगों के  साथ जा रहा एक बॉम्बार्डियर चैलेंजर विमान बीते कुछ घंटों से लापता बताया जा रहा था. इस विमान का मलबा मिल गया है और अधिकारियों के मुताबिक जेट पर सवार सभी 13 यात्रियों के मारे जानें की संभावना है।

विमान दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक दरअसल यात्रा के दौरान जेेट का सामना एक तूफान से हुआ और जेट को बचाने के लिए पायलट ने विमान के उड़ान की उंचाई को कम करने की कोशिश की।

उत्तरी मेक्सिको में लॉस वेगास से मॉन्टेरे जा रहे एक निजी विमान का मलबा सोमवार को बरामद हुआ है। अधिकारी ने बताया कि यह विमान कुछ समय पहले लापता हो गया था और माना जा रहा है कि इसमें 14 लोग सवार थे।

हवाई यातायात नियंत्रकों ने कहा कि उनका बोम्बार्डियर चैलेंजर 601 विमान से रविवार शाम संपर्क टूट गया था जब यह उत्तरी मेक्सिको के कोआहिला राज्य के ऊपर उड़ान भरते हुए अचानक बहुत ऊंचाई पर चला गया।

इलाके का हवाई जायजा ले रहे अधिकारियों को सोमवार को एक विमान का मलबा मिला जो लापता हुए विमान से मेल खा रहा है। 

कोआहिला में मोनक्लोवा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रमुख ने कहा, “हर चीज से लगता है कि यह वही विमान है” जो लापता हो गया था।

उन्होंने स्थानीय टीवी चैनल मल्टीमीडियोस को बताया, “विमान योजना के मुताबिक उसमें 11 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हम आपात कर्मियों का मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं ताकि विमान के पंजीकरण संख्या की पुष्टि हो सके।” 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश