लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी, नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर लड़ेंगे चुनाव

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Mar 13, 2024, 08:03 PM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 08:46 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी, नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर लड़ेंगे चुनाव

सार

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नितिन गडकरी के टिकट का भी ऐलान किया गया है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। सूची के मुताबिक, हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया है। बीते दिन ही उन्होंने सीएम के पद से इस्तीफा दिया था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नितिन गडकरी के टिकट का भी ऐलान किया गया है। लिस्ट में 72 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की गई है।

किसे-कहां से मिला टिकट?

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया है। अनिल बलूनी को गढ़वाल और अनुराग ठाकुर को हमीरपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। 72 प्रत्याशियों की लिस्ट में दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और दादर एवं नगर हवेली की सीटे हैं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम​ त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी को लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया है। दादर एवं नगर हवेली लोकसभा सीट से कला बेन देलकर को उम्मीदवार बनाय गया है। त्रिपुरा पूर्व से महारानी कृति सिंह देब वर्मा को मौका मिला है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने अनुराग सिंह ठाकुर और शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को चुनाव में उतारा है। दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को मौका दिया है।

हरियाणा और गुजरात की इन सीटों पर टिकट

हरियाणा की अंबाला सीट से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौधरी धरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव, फरीदाबाद सीट से कृष्णपाल गुर्जर को मौका दिया गया है। गुजरात की साबरकांठा लोकसभा सीट से भीखा जी दुधा जी ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व सीट से हंसमुख भाई सोमा भाई पटेल, भावनगर लोकसभा सीट से निमुबेन बम्भानिया, वड़ोदरा से रंजनबेन धनंजय भट्ट, छोटा उदयपुर से जशु भाई भीलु भाई राठवा, सूरत से मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल और वलसाड लोकसभा सीट से धवल पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। 

महाराष्ट्र की इन सीटों पर टिकट

बीजेपी ने महाराष्ट्र की नंदुरबार सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए डॉ. हिना विजय कुमार गाबित, धुले से सुभाष रामराव, जलगांव से स्मिता वाच, रावेर सीट से रक्षा निखिल खडसे, अकोला सीट से अनूप धोत्र, वर्धा से रामदास चंद्रभान, नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी, चंद्रपुर से सुधीर मुंटीवार, नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल, जालना से राव साहेब, डिंडोरी से डॉ. भारती प्रवीण पवार, भिंवडी से कपिल मोरेश्वर पाटिल, मुंबई उत्तर सीट से पीयूष गोयल, मुंबई उत्तर पूर्व से मिहिर कोटेचा, पुणे से मुरलीधर किशन मोहोल, अहमदनगर से सुजय पाटिल, बीड से पंकजा मुंडे, लातूर से सुधाकर तुकाराम, माडा से रणजीत सिन्हा और सांगली से संजय काका पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।

तेलंगाना से इनको टिकट

बीजेपी ने तेलंगाना की आदिलाबाद लोकसभा सीट से गोदाम नागेश, पेद्दापल्ले लोकसभा सीट से गोमासा श्रीनिवास, मेडक सीट से माधवनेनी रघुनंदन राव, महबूबनगर से डीके अरुणा, नल्गोंडा लोकसभा सीट से सईदा रेड्डी, महबूबाबाद सीट से प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक को प्रत्याशी बनाया गया है। 

कर्नाटक की इन सीटों पर बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कर्नाटक की चिक्कोडी लोकसभा सीट से अन्नासाहेब शंकर जोल्ले, बागलकोट सीट से पीसी गद्दीगोंडर, बीजापुर से रमेश जिगजिणगी, गुलबर्गा से उमेश जी जाधव, बीदर लोकसभा से भगवंत खूबा, कोप्पल लोकसभा सीट से बसवराज क्यावातूर, बेल्लारी लोकसभा सीट से बी. रामुलू, हावेरी से बसवराज बोम्मई और धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने दवणमेरे लोकसभा सीट से गायत्री सिद्देश्वर, शिमोगा सीट से वी वाई राघवेंद्र, उडुपी चिकमंगलूर से कोटा श्रीनिवास पुजारी, दक्षिण कन्नड़ से ब्रिजेश चौटा, तुमकुर से वी सोमन्णा, मैसूर से कृष्णदत्त चामराज वाडिया, चामराजनगर से एस बालराज, बेंगलुरु ग्रामीण से डॉ. सीएन मंजूनाथ, बेंगलुरु उत्तर से शोभा करंदलाजे, बेंगलुरु सेंट्रल से पीसी मोहन और बेंगलुरु साउथ लोकसभा सीट से तेजस्वी सूर्या को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढें-UP NEWS: 8वें मुकदमें में माफिया मुख्तार अंसारी को हुई उम्रकैद, डीएम, एसपी तक को दिया था धोखा, क्या ...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम