Modi Sarkar Campaign: फिर एक बार मोदी सरकार कैंपेन लॉन्च,24 भाषाओं में गाना हुआ जारी

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 22, 2024, 10:50 AM ISTUpdated : Feb 22, 2024, 11:50 AM IST
Modi Sarkar Campaign: फिर एक बार मोदी सरकार कैंपेन लॉन्च,24 भाषाओं में गाना हुआ जारी

सार

abki baar modi sarkar campaign: भारत मंडपम में आयोजित हुई बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एक बार फिर मोदी सरकार कैंपेन की शुरुआत की ग। इस दौरान अभियान से जुड़े गानें को 24 भाषाओं में लॉन्च किया गया।     

Modi Sarkar: लोकसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त रह गया है। सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी इस बार 370 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसी कड़ी में भारत मंडपम में बीजेपी की राष्ट्रय परिषद की बैठक में एक बार फिर मोदी सरकार कैंपने की शुरुआत की गई। बता दें, इस दौरान अभियान से जुड़े गानों को 24 अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया गया। इन सभी गानों का इस्तेमाल आगामी लोकसभा चुनाव में किया गया जाएगा। ये गानें मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के कई पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं। गानों में असंगठित मजदूर महिलाएं,युवा,देश का वित्तीय विकास,चंद्रयान-3 जैसी उपलब्धि और राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया गया है। 

इन अलग-अलग 24 भाषाओं में गीत लॉन्च 

  • हिन्दी
  • सिन्धी
  • डोगरी
  • बुंदेली
  • हरियाणवी
  • गारो
  • असमिया
  • उड़िया
  • संथाली
  • भोजपुरी
  • पंजाबी
  • गुजराती
  • तमिल
  • कश्मीरी
  • नागा
  • संस्कृत
  • कन्नड़
  • कुमाऊँनी
  • बंगाली
  • मारवाड़ी
  • अंग्रेजी
  • तेलुगु
  • मराठी
  • मलयालम

लोकसभा चुनाव में PM मोदी को वोट देने का संकल्प

एक बार फिर मोदी सरकार अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय जेपी नेड्डी ने किया। वहीं एक बार फिर मोदी सरकार की पेटिंग दीवार पर भी उकेरी गई है। इस बार बीजेपी NDA के साथ 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिसके लिए वह 360 डिग्री का दृष्टिकोण अपना रही है। बीजेपी देश के हर पहलू को छूना जाती है और जन-जन तक 10 वर्षों में मोदी सरकार के द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को पहुंचाना चाहती है। गाने के साथ बीजेपी ने www.ekbaarphirsemodisarkar.com वेबसाइट लॉन्च की है। इससे पहले ही अभी तक देश के 30 लाख लोग लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को वोट देने का संकल्प ले चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- PM Modi in Kalki Dham: 'मां का वादा पूरा करने को बेटा कैसे खपा सकता है जीवन...प्रमोद कृष्णम ने दिखाया'

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल