Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और झटका...इस दिग्गज नेता की बहू BJP में हुई शामिल

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 30, 2024, 03:28 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और झटका...इस दिग्गज नेता की बहू BJP में हुई शामिल

सार

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहा से पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर 30 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गईं। अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं।


मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहा से पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर 30 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गईं। अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं। उनके पति शैलेश पाटिल चंदुरकर कांग्रेस के राज्य सचिव हैं।

 

अर्चना पाटिल ने कहा, ' नारी शक्ति वंदन से हूं प्रभावित '
शनिवार को एक औपचारिक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि वह राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हैं। यह महिलाओं को समान अवसर देता है। अर्चना पाटिल ने कहा, "मैंने लातूर में जमीनी स्तर पर काम किया है और मैं भाजपा के साथ भी जमीनी स्तर पर काम करूंगी। मैं कभी भी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में नहीं थी। मैं भाजपा में शामिल हुई क्योंकि इसकी विचारधारा का मुझ पर बहुत प्रभाव है।" .

अर्चना के ससुर रहे हैं UPA सरकार में गृहमंत्री
उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास 'सागर' पर जाकर मुलाकात की थी। अर्चना पाटिल ने सोमवार को शिवराज पाटिल के सहयोगी पूर्व राज्य मंत्री बस्वराज मुरुमकर के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई थी, लेकिन अपनी बेटी की शादी के कारण योजना को स्थगित कर दिया था। शिवराज पाटिल 2004 से 2008 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी थे। देवेंद्र फडणवीस ने अर्चना पाटिल का बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा, 'शिवराज पाटिल बहुत ताकतवर नेता रहे हैं। उसका पार्टी को फायदा मिलेगा। 

ये भी पढ़ें.....
Banda Jail News: अतीक...राजाभैया...सुंदर भाटी का भी ठिकाना रही है बांदा जेल...70 CCTV कैमरे रखते हैं नजर

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान