Breaking News: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों, बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाया

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 18, 2024, 02:40 PM ISTUpdated : Mar 18, 2024, 02:53 PM IST
Breaking News: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों, बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाया

सार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने 18 मार्च को बड़ी कार्रवाइ र्की है। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों, बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटा दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 6 राज्यों के गृह सचिवों, बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाया।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने 18 मार्च को बड़ी कार्रवाइ र्की है। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों, बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटा दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 6 राज्यों के गृह सचिवों, बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाया।

गुजरात, बिहार समेत इन राज्यों के नौकरशाह हैं शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देश के 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का का आदेश जारी किया है। जिनमें गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के शीर्ष नौकरशाह भी शामिल हैं। पोल पैनल ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक, राज्य के शीर्ष पुलिस महानिदेशक के स्थानांतरण का भी निर्देश दिया है। इसमें झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों के साथ-साथ मिजोरम और हिमाचल प्रदेश सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण भी शामिल है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी चुनाव आयोग ने हटाया 
प्रमुख चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा फेरबदल एक असामान्य कदम नहीं है। चुनावों के पहले चुनाव आयोग अपने रिपोर्ट कार्ड के आधार अधिाकारियों की पोस्टिंग को लेकर स्वयं निर्णय हमेशा लेता है। यह फेरबदल विपक्षी पार्टियों के नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर भी किया जाता है। जिससे यह एक सामान् प्रक्रिया मानी जाती है। 

बृहन्मुबई के नगर नगम आयुक्त समेत अन्य को भी हटाया गया
इसके अलावा, बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, मुंबई पर शासन करने वाली नागरिक निकाय के अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया गया है। यह सब 2024 के लोकसभा चुनाव से एक महीने से भी कम समय पहले हुआ है; ईसीआई ने शनिवार को कहा कि मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और 1 जून तक सात चरणों में चलेगा। ट्रांसफर पोस्टिंग का यह दौर अभी और चल सकता है। 

ये भी पढ़ें.....
Lok Sabha Elections 2024: BSP ने UP में 4 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, जाने डिटेल

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान