गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक- जांचें आपका दिल है कितना मजबूत...

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 08, 2024, 09:30 AM ISTUpdated : Apr 08, 2024, 09:45 AM IST
गोरखपुर से सपा प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक- जांचें आपका दिल है कितना मजबूत...

सार

लोकसभा चुनाव 2024 में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें रातोरात गोरखपुर से मेदांता, लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महज 41 साल की उम्र में अचानक से दिल का दौर पड़ना दर्शाता है कि हमारी दिनचर्या और खान पान की शैली प्रकृति के कितना विपरीत हो गई है।

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं फिल्म अभिनेत्री काजल निषाद को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें रातोरात गोरखपुर से मेदांता, लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महज 41 साल की उम्र में अचानक से दिल का दौर पड़ना दर्शाता है कि हमारी दिनचर्या और खान पान की शैली प्रकृति के कितना विपरीत हो गई है। आज हम बात कर रहे हैं कि आखिर हार्ट अटैक के वजह और लक्षण क्या हैं। इससे बचाव का तरीका क्या है। 

 

ECG रिपोर्ट से डाक्टरों को हुई जानकारी तो रेफर किया मेदांता
अभी बात फिल्म अभिनेत्री से नेत्री बनने की जोर आजमाईश कर रहीं काजल निषाद की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें गोरखपुर में निवर्तमान सांसद एवं अभिनेता रविशंकर के सामने उतारा है। काजल निषाद लगातार क्षेत्र में अपना प्रचार करने में जुटी हुई हैं। चुनावी अभियान के दौरान उन्हें डिहाईड्रेशन की समस्या हुई थी। जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को अचानक उनकी ECG रिपोर्ट में गड़बड़ी देख डाक्टर चौकन्ने हो गए और उन्हें तत्काल मेदांता हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक उनको मायो कार्डियक इंफेक्शन के चलते ये समस्या हुई है।

 

कमजोर हो रहा युवाओं का दिल
बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण कम उम्र के लोगों को दिल का दौरा पड़ रहा है। इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना और तुरंत इलाज कराना बहुत जरूरी है। हार्ट अटैक को मेडिकल भाषा में मायोकार्डियल इन्फेक्शन, कार्डियक अरेस्ट या एनजाइना भी कहा जाता है। डा. हेमंत सिंह के मुताबिक यह एक इमरजेंसी कंडीशन है, जो किसी भी इंसान की जान ले सकती है । उन्होंने बताया कि अचानक से हार्ट अटैक की स्थिति तभी बनती है, जब ह्रदय की मांसपेशियों में खून का बहाव कम हो जाता है और हार्ट को पर्याप्त मात्रा में खून नही मिल पाता।

हार्ट अटैक के शुरूआती लक्षण 

  • सीने में दर्द  
  • जकड़न 
  • कंधो में दर्द  
  • थकान  
  • नींद न आना 
  • दिल की धड़कन तेज़ होना। 
  • साँस फूलना 
  • सांस लेने में तकलीफ। 
  • ठंडे पसीने आना  
  • कुछ लोगो में गैस की शिकायत।

 

हार्ट अटैक के कारण 

  • हार्ट अटैक नसों में खून जमा होना।
  • कोलेस्ट्रॉल  
  • डायबिटीज 
  • बढ़ती उम्र  
  • धूम्रपान  
  • हाई ब्लड प्रेशर 
  • पारिवारिक इतिहास  

 

अपने हृदय स्वास्थ्य को करें ये उपाय

  • हार्ट अटैक से बचने के लिए Healthy Diet डाइट ले,
  • डाइट में हरी सब्जिया, फल , आनाज और फिश को शामिल करे । 
  • रोज़ व्यायाम करे और फिटनेस पर ध्यान दे 
  • योग और मैडिटेशन 
  • तम्बांकू सेवन और धूम्रपान न करें
  • सही वजन बनाए रखे।
  • अच्छी  नींद ले 
  • नियमित रूप से स्वस्थ जांच कराए।
  • मसूड़ों की बीमारी हृदय और रक्त वाहिका रोगों के लिए जोखिम हो सकती है।
  • रोजाना ब्रश और फ्लॉस करें। दांतों की भी नियमित जांच कराएं।

 

ये भी पढ़ें...
गजब! मालखाने में रखे 19 किग्रा. गांजा-भांग खा गए चूहे- झारखंड पुलिस की रिपोर्ट देख चौंक पड़े जज साहब

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान