
गोवाहाटी। प्रेम प्रसंग में तरह तरह के मामले अकसर सामने आते हैं। जहां पर प्रेमी एक तरफा प्यार में प्रेमिका की हत्या कर देता है। लेकिन असम के बरपेटा जिले में प्रेम प्रसंग का नया मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी। क्योंकि उसकी किसी और लड़की से दोस्ती हो गई थी।
बरपेटा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगांव बासोई बांनीकांटा काकटी कॉलेज में पढ़ने वाले महीदुल इस्लाम नाम के युवक की हत्या की गई है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके साथ रिश्ता निभाने का वादा करने वाली उसकी प्रेमिका की। क्योंकि उसकी प्रेमिका को शक था कि उसकी किसी और लड़की से दोस्ती है। जिसके उसने जलन के मारे उसकी हत्या कर दी।
फिलहाल उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमिका ने इस्लाम की हत्या चाकू मारकर की। इस हत्या में उसकी प्रेमिका के एक अन्य दोस्त की भी भूमिका सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद मृतक के घरवालों ने ताराबाड़ी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस्लाम को घायल अवस्था में फकरूद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसकी डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाली लड़की तथा इस्लाम का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले ही इस्लाम की एक अन्य लड़की से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसकी प्रेमिका काफी गुस्से में थी और उसने इस्लाम को कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह वहीं पर घायल होकर गिर गया।
जहां स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना में एक अन्य युवक भी शामिल था। लिहाजा इसकी जांच की जा रही है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।