mynation_hindi

महाशिवरात्रि पर Modi सरकार का बड़ा गिफ्ट, 100 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर,जानें आपके शहर में कितने कम हुए दाम

Anshika Tiwari |  
Published : Mar 08, 2024, 12:34 PM IST
महाशिवरात्रि पर Modi सरकार का बड़ा गिफ्ट, 100 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर,जानें आपके शहर में कितने कम हुए दाम

सार

LPG gas cylinder prices: महाशिवरात्रि (mahashivratri) और महिला दिवस (women's day) पर मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज से एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती गई है। जिसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी।           

LPG Gas Cylinder Price:महाशिवरात्रि (maha shivratri) और महिला दिवस (Women's Day) के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। जिसका ऐलान खुद पीएम मोदी ने किया। अब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Gas Cylinder Price) घटा दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के जरिए घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में 100 रुपए कटौती का ऐलान किया। बता दें, इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) लाभार्थियों को 300 रुपए सब्सिडी की मंजरी दी गई थी। 

चुनाव से पहले मोदी सरकार ने घटाए सिलेंडर के दाम

आगाम लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर के दामों में कटौती कर आम जतना को बड़ी राहत दी है। अब सिलेडंर 100 रुपए सस्ता मिलेगा। इस पहले दिवाली पर सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत कम की थी। वहीं अब एलपीजी सिलेंडर की नई रेंज पर नजर डालें तो राजधानी दिल्ली में सिलेंडर की दरें 803 रुपए हो गई हैं जो पहले 903 रुपए थे। वहीं कोलकाता में 829,मुंबई में 802 और चेन्नई में 815.50 रुपए हो गई है। 

किस शहर में कितनी कम हुई सिलेंडर की कीमत

शहर        पहले के दाम        कटौती के बाद 

दिल्ली         903रुपए              803 रुपए
कोलकाता   929 रुपए             829 रुपए
मुंबई          902  रुपए             802 रुपए
चेन्नई           918रुपए               818 रुपए


प्रधानमंत्री मोदी ने दी महिला दिवस की शुभकमनाएं

इसी के साथ ही पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (internatinal women's day) के मौक पर देश की आधी आबाधी यानी  को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि- हम देश की नारी शक्ति की ताकत,साहस को सलाम करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए महिलाओं के स्वर्णिम योगदान की सराहना करते हैं। मोदी सरकार,शिक्षा,प्रौद्योगिकी,कृषि सहित अनेक क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण तरीके से प्रतिबद्ध है। 

ये भी पढ़ें- Good News: International Women's Day पर देश की 'नारी शक्ति' को पीएम मोदी ने दिया ये बेहतरीन उपहार

 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश