लिवइन पार्टनर की हत्या: शादी करने का दबाव महिला पर पड़ा भारी! तरीका भी ऐसा कि पड़ोसियों को नहीं लगी भनक

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Aug 18, 2023, 03:43 PM IST
लिवइन पार्टनर की हत्या: शादी करने का दबाव महिला पर पड़ा भारी! तरीका भी ऐसा कि पड़ोसियों को नहीं लगी भनक

सार

युवक के साथ लिवइन में रह रही तलाकशुदा महिला की खून से सनी डेड बॉडी गुरुवार को फ्लैट में मिली तो सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में हड़कम्प मच गया। परिजनों का वारदात का पता तब चला, जब वह महिला से संपर्क नहीं होने पर फ्लैट पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए।

लखनऊ। युवक के साथ लिवइन में रह रही तलाकशुदा महिला की खून से सनी डेड बॉडी गुरुवार को फ्लैट में मिली तो सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में हड़कम्प मच गया। परिजनों का वारदात का पता तब चला, जब वह महिला से संपर्क नहीं होने पर फ्लैट पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। पता चला कि लिवइन पार्टनर ने विवाद के बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और फ्लैट बंदकर फरार हो गया। बहरहाल, पुलिस ने वारदात के घंटे भर के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया, पूछताछ जारी है।

नानी के साथ रहती है रिया की बेटी

जानकारी के अनुसार, पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रिया गुप्ता प्रतापगढ़ निवासी रिषभ सिंह भदौरिया के साथ लिवइन में रह रही थी। तलाकशुदा रिया की एक बेटी भी है, जो अपनी नानी के साथ शहर के कैंट इलाके में रहती है। गुरुवार दोपहर रिया और रिषभ के बीच बातचीत के दौरान विवाद हुआ। उसी दरम्यान रिषभ ने रिया को गोली मारकर हत्या कर दी और फ्लैट बाहर से बंद कर फरार हो गया। 

कॉल का जवाब नहीं मिलने पर परिजन पहुंचे फ्लैट

उधर, रिया की मॉं ने अपनी बेटी को कॉल की तो कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रिषभ को फोन किया, पर उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका में रिया की मॉं फ्लैट पर पहुंची तो रिया का खून से सनी डेड बॉडी देखी और पुलिस को इन्फार्म किया। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी रिषभ को अरेस्ट कर लिया। 

नवम्बर से लिवइन में रह रही थी रिया

दरअसल, मेकअप आर्टिस्ट रिया बीते नवम्बर महीने से रिषभ के साथ लिवइन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि रिया के तलाकशुदा होने की बात रिषभ को नहीं पता थी। जब उसे यह जानकारी मिली तो उसने रिया से बात की और फिर दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि रिषभ ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि रिषभ को इस बात का भी शक था कि रिया किसी और शख्स से भी बात करती है।

वारदात की अगल-बगल के फ्लैट वालों को भी नहीं लगी भनक 

रिषभ ने रिया को गोली मारी, पर अगल-बगल के फ्लैट वालों को आवाज नहीं सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने साजिश के तहत टीवी की आवाज बढ़ा दी और तब वारदात को अंजाम दिया। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। रिषभ वारदात को अंजाम देने की तैयारी से आया था। उसने एक गोली रिया के सीने में और दूसरी गोली आंख के पास मारी, जो सिर को चीरते हुए निकल गई। वारदात के बाद आरोपी अपार्टमेंट के पास ही टहलता रहा। आरोपी का फोन आन था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश