केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर मर्डर, बेटे के दोस्त के सिर में मारी गोली, पिस्टल भी मंत्री के बेटे की

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 01, 2023, 12:54 PM ISTUpdated : Sep 01, 2023, 01:15 PM IST
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर मर्डर, बेटे के दोस्त के सिर में मारी गोली, पिस्टल भी मंत्री के बेटे की

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के दुबग्गा के बेगरिया स्थित नए आवास में शुक्रवार की सुबह तड़के करीबन 4 बजे बेटे के दोस्त विनय श्रीवास्तव का मर्डर हो गया। विनय के सिर में गोली लगी है। पिस्टल भी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के दुबग्गा के बेगरिया स्थित नए आवास में शुक्रवार की सुबह तड़के करीबन 4 बजे बेटे के दोस्त विनय श्रीवास्तव का मर्डर हो गया। विनय के सिर में गोली लगी है। पिस्टल भी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से इलाके में हड़कम्प मच गया। मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंचे और वारदात स्थल की बारीकी से जांच हुई। हत्या के एविडेंस कलेक्ट किए गए। 

विकास किशोर के साथ रहता था विनय श्रीवास्तव

जानकारी के अनुसार, बेगरिया का रहने वाला 24 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे​ विकास किशोर के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे विनय का मर्डर हो गया। गोली उसके सिर में मारी गई है। मृतक का शव बेड के पास ही पड़ा हुआ था। मृतक विनय श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि जिस समय विनय श्रीवास्तव की हत्या हुई। उस समय घर पर आरोपियों सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी थे। 

कौशल किशोर ने पुलिस कमिश्नर को दी मामले की सूचना

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को सूचना दी। उसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

दिल्ली गया था विकास किशोर

उधर, सांसद कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर दिल्ली में एडमिट अपनी मां को देखने गया था। उनकी मॉं जय देवी भी विधायक हैं। विनय श्रीवास्तव, सांसद कौशल किशोर के नये आवास पर उनके बेटे विकास किशोर के ही साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना की रात उनके आवास पर कुछ छह लोग रूके हुए थे।

क्या बोलें कौशल किशोर?

कौशल किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जांच में सच निकल कर सामने आएगा, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैं परिजनों के साथ हूॅं। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि विनय श्रीवास्तव साल 2017 के चुनाव से साथ थे। 

ये भी पढें-1st अटेम्पट में UPPCS-J टॉपर बने प्रयागराज के शिशिर यादव, इंटरव्यू में ये जवाब देकर हासिल की 2nd रैंक

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश