MP News: सिवनी में सेना की बस-कार में टक्कर, 3 की मौत-26 जवान घायल

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Apr 06, 2024, 04:37 PM IST
MP News: सिवनी में सेना की बस-कार में टक्कर, 3 की मौत-26 जवान घायल

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार को विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवानों को ले जा रही एक बस एक कार से टकराकर पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 26 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस  कहना है कि एक जवान को गंभीर चोट आई है, जिसे महाराष्ट्र के नागपुर रेफर कर दिया गया है।

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार को विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवानों को ले जा रही एक बस एक कार से टकराकर पलट गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 26 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस  कहना है कि एक जवान को गंभीर चोट आई है, जिसे महाराष्ट्र के नागपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

कार से टकराने के बाद पलट गई सैनिकों की बस 
सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी. दूर सिवनी-मंडला स्टेट राजमार्ग पर धनगढ़ा गांव के समीप 5/6 की रात करीब 2 बजे हुई है। केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि राज्य पुलिस की SSF की 35वीं बटालियन के जवानों को मंडला से पांढुर्णा, छिंदवाड़ा ले जा रही बस  तेज रफ्तार कार से टकरा गई। जिसमें चालक समेत 5 लोग सवार थे।

कार सवार 3 लोगों की मौत्, 1 जवान की हालत नाजुक
पुलिस के अनुसार हादसे में कार सवार कन्हैया जसवानी (75), निकलेश जसवानी (45) और चालक पुरूषोत्तम महोबिया (37) की मौत हो गई। मृतक मंडला के रहने वाले थे। हादसे में घायल दो अन्य कार सवार घायलों को इलाज के लिए केवलारी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कार सवार अस्पताल से जुड़े कुछ काम के बाद नागपुर से लौट रहे थे। हादसे के बाद SAF जवानों को ले जा रही बस पलट गई। जिसमें कुल 26 जवान घायल हो गए, जिन्हें केवलारी अस्पताल ले जाया गया। जहां 1 जवान को हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह की जांच की जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें...
Punjab News: बेटे के प्रेम विवाह पर 55 वर्षीया मां को मिली शर्मसार करने वाली सजा...Video Viral

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम