MP News: पेशाब पिलाई...चप्पल से पिटवाया...सिर गंजा कर गांव में घुमाया, प्रेम में मिली ऐसी सजा कि कांप गई रूह

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 20, 2024, 02:11 PM ISTUpdated : Mar 20, 2024, 02:15 PM IST
MP News: पेशाब पिलाई...चप्पल से पिटवाया...सिर गंजा कर गांव में घुमाया, प्रेम में मिली ऐसी सजा कि कांप गई रूह

सार

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाना एक युवक को भारी पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने आशिक को पकड़कर पेशाब पिला दिया। यहीं नहीं सरेआम प्रेमिका से उसकी चप्पलों से पिटाई भी करा दी।

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शादीशुदा महिला को भगाकर ले जाना एक युवक को भारी पड़ गया। आक्रोशित लोगों ने आशिक को पकड़कर पेशाब पिला दिया। यहीं नहीं सरेआम प्रेमिका से उसकी चप्पलों से पिटाई भी करा दी। महिला और युवक दोनों बंजारा समाज के हैं। बंजारे समाज के लोगों ने युवक की आधी मूछ काट दी।  सिर गंजा करके पूरे गांव में घुमाया। यहीं नहीं महिला की भी पिटाई की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियाे के जरिए ही प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया है। 

 

आरोपियों की तलाश में गांव गई पुलिस
उज्जैन के घट्टिया थाना पुलिस के अनुसार घटना तीन-चार दिन पुरानी है। 20 मार्च को सुबह पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए गांव गई थी, लेकिन कोई मिला नहीं तो वापस लौट आई। बताया गया कि युवक और महिला दोनों घट्टिया थानाक्षेत्र के भीलखेड़ी गांव के रहने वाले हैं।

 

दोनों पहले से है शादीशुदा
युवक और युवती  दोनों पहले से ही शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे हैं। परिवार और गांव के लोग दोनों को राजस्थान से पकड़कर भीलखेड़ी लाए। लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर जूते-चप्पल की माला पहनाई। उसका और परिवार का नाम पूछते हुए मुंह में जूते खिलाया।

 

आधी मूछ काटी, सिर गंजा किया, चप्पल की माला पहनाकर घुमाया 
नाराज बंजारा समाज के लोगों ने आरोपियों ने युवक को जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया। वीडियो में लोग युवक से सिर पर जूता रखने के लिए भी कह रहे हैं। जिस महिला को वह भगा ले गया था। उसे बुलाकर चप्पलों से पिटवाया। महिला की भी पीटाई हुई। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसी ने भी अभी तक शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें.....
Sidhu Moosewala: IVF तकनीक से बच्चे पैदा करने की उम्र सीमा पर रोक, गायक के पिता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार