महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने की राजभवन के खर्चों में कटौती

Published : May 28, 2020, 06:18 PM IST
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने की राजभवन के खर्चों में कटौती

सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को राजभवन के खर्च को कम करने के लिए सरकारी खर्चों में कटौती का ऐलान किया। राज्यपाल ने राजभवन के लिए कार की खरीद पर भी रोक लगा दी साथ ही राज्यपाल के आधिकारिक निवास पर वीआईपी आगंतुकों का स्वागत करते हुए गुलदस्ते देने पर भी रोक लगा दी है। 

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन के खर्चों में कटौती करने का फैसला किया है। राज्यपाल ने यात्रा पर किसी भी खर्च से बचने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुलपति और विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठकें और बातचीत करने का आदेश दिया। कोरोना लॉकडाउन के कारण राज्य  सरकार आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को राजभवन के खर्च को कम करने के लिए सरकारी खर्चों में कटौती का ऐलान किया। राज्यपाल ने राजभवन के लिए कार की खरीद पर भी रोक लगा दी साथ ही राज्यपाल के आधिकारिक निवास पर वीआईपी आगंतुकों का स्वागत करते हुए गुलदस्ते देने पर भी रोक लगा दी है। फिलहाल माना जा रहा है कि राज्यपाल के ऐलान के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान राजभवन के बजट में इन उपायों से 10 फीसदी से 15 फीसदी तक बचत होगी।

खर्चों में कटौती को रोकने के लिए राज्यपाल ने राजभवन में कोई भी नया पूंजी कार्य नहीं करने और किसी भी नए बड़े निर्माण मरम्मत कार्य को नहीं करने का निर्देश दिया है। इस दौरान केवल प्रगति पर चल रहे कामों को जारी रखा जाएगा और पूरा किया जाएगा। वहीं कोश्यारी ने 15 अगस्त, 2020 को पुणे के राजभवन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के स्वागत समारोह को भी रद्द करने का आदेश दिया है। वहीं राजभवन में अगले आदेश तक कोई नई नियमित भर्ती नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल के आदेश के बाद वीवीआईपी को उपहार / स्मृति चिन्ह देने की प्रथा पर भी रोक लग गई है। वहीं राजभवन में गेस्ट हाउस के कमरों को फूलदान और फूलों के गमलों को नहीं सजाया जाएगा। राज्यपाल कोशियारी ने पहले ही अपने एक महीने के वेतन पीएम केयर में दान कर चुके हैं और वहीं 30 प्रतिशत वेतन की कटौती सरकार द्वारा की जा रही है। फिलहाल राज्यपाल के इस फैसले के बाद राज्य में उनकी तारीफ हो रहीहै।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट