मराठा आरक्षण के अगुवा मनोज जरांगे ने कहा, "मुझे मारना चाहते है देवेंद्र फडणवीस"

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 25, 2024, 09:25 PM ISTUpdated : Feb 25, 2024, 10:09 PM IST
मराठा आरक्षण के अगुवा मनोज जरांगे ने कहा, "मुझे मारना चाहते है देवेंद्र फडणवीस"

सार

मराठा आरक्षण के अगुवा मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें मारना चाहते हैं। इसलिए वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

मुंबई। मराठा आरक्षण के अगुवा बन चुके समाजसेवी मनोज जरंगे पार्टी ने रविवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें मारना चाहते हैं। इसलिए वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जालना के अंतरवाली सारटी में मनोज जरांगे ने करीब 1 घंटे तक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए।
 

मनोज के आरोप सुन समर्थक भी रह गए दंग, डिप्टी सीएम के आवास के बाहर प्रदर्शन की दी धमकी
मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि कुछ लोगों को मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए लालच दिया जा रहा है। उन पर दबाव डाला जा रहा है और इन सब के पीछे देवेंद्र फडणवीस का हाथ है। देवेंद्र फडणवीस मुझे मारना चाहते हैं। मैं सागर बेंगल (मुंबई) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं। मनोज जरांगे के इस ऐलान से उनके समर्थक भी चौंक पड़े और वहां खलबली मच गई। मनोज के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे। उनमें से जब कुछ ने उनका माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की तो मनोज जरांगे ने आगे कहा कि वह अकेले मुंबई तक मार्च करेंगे। उन्हें इसके लिए किसी एक छड़ी की जरूरत है बस।
 

उपमुख्यमंत्री पर आरक्षण को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप
मनोज का आरोप है कि डिप्टी सीएम देवेंद्र आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय के आंदोलन को नुकसान पहुंचाने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जालना में प्रदर्शन के दौरान जब लाठी चार्ज हुआ था तो देवेंद्र को माफी मांगनी पड़ी थी। इससे उन्हें गहरा झटका लगा था। इसलिए अब वह मराठा आरक्षण आंदोलन को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मनोज ने दावा किया कि राज्य सरकार देवेंद्र फणनवीश चला रहे हैं। न की  एकनाथ शिंदे या अजीत पवार आरक्षण कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र मराठा आंदोलन के कार्यकर्ताओं को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह दांव उनके लिए ही घातक साबित होगा। भाजपा के कुछ मराठा नेता मुझे बदनाम करने में उनकी मदद कर रहे हैं।

भाजपा विधायकों ने किया पलटवार 
मनोज जरंगे पाटिल के आप पर भाजपा विधायक नितेश राणे ने पलटवार किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी दीवार पर करनी होगी। मनोज जरांगे को राजनीति में आना चाहिए। उन्हें देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ ऐसे आरोप लगाकर इतना नीचा नहीं गिरना चाहिए। भाजपा के एक और विधायक अतुल भातखालकर ने कहा कि मनोज का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को 10 फ़ीसदी आरक्षण दिया है। इस बात को हर कोई जानता है। मनोज जरंगे के आरोपी से देवेंद्र फडणवीस की छत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढें...
राजकोट से पीएम मोदी ने 5 एम्स का किया उद्घाटन, कहा, "आज भारत का हेल्थ सिस्टम पूरी तरह बदल गया"

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली