हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत, लारेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Feb 25, 2024, 08:34 PM ISTUpdated : Feb 25, 2024, 08:40 PM IST
हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत, लारेंस बिश्नोई गैंग पर शक

सार

इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने झज्जर जिले के बहादुरगढ़ कस्बे में राठी की कर को घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की

नई दिल्ली। इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने झज्जर जिले के बहादुरगढ़ कस्बे में राठी की कर को घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने निर्मित घोषित कर दिया।  इस गोलीबारी में पार्टी के एक अन्य की मौत हुई है। दो अन्य घायल भी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

आई 10 कार से आए हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
आईएनएलडी हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी रविवार को बराही फाटक के पास अपने तीन साथियों के साथ एक कार में बैठे थे। इस दौरान एक आई 10 कार से आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को खबर दी गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने राठी और मांडोठी गांव निवासी जयकिशन को मृत घोषित कर दिया। आईएनएल डी की मीडिया सेल के प्रमुख राकेश सिहाग ने घटना में नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि की है। इन दोनों के अलावा गण मन और ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। नफे सिंह राठी को गोलियां लगने की सूचना जैसे फैली लोगों का अस्पताल के बाहर मजमा शुरू हो गया। अस्पताल के बाहर सैकड़ो लोग जमा हो गए।
 

शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा
हरियाणा आईएनएलडी प्रमुख राठी पर हमले की सूचना पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली है। सीआईए और एसटीएफ की टीम में काम कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नफे सिंह राठी की हत्या के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है प्रशासन में हड़कंप मचा है घटनास्थल से पुलिस गोलियों के खूब खाली खोखे और अन्य सबूत इकट्ठा कर रही है।


 

बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं नफे सिंह राठी 
नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से दो बार विधायक रह चुके हैं। और हरियाणा की पूर्व विधायक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। राठी एक बार रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया खेद 
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पारिवारिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षा कर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

ये भी पढें...
फतेहपुर में आनलाइन गेमिंग के लती युवक की क्रूर साजिश: बीमा के 55 लाख रुपए के लिए मां को ही मार डाला

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान