मेरठ में आरएसएस का महासमागम, 2019 के आम चुनावों पर नजर

Published : Oct 28, 2018, 03:26 PM IST
मेरठ में आरएसएस का महासमागम,  2019 के आम चुनावों पर नजर

सार

यह दूसरा मौका है जब मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोई बड़ा सम्मेलन आयोजित किया है। इसके पहले राष्ट्रोदय कार्यक्रम में कई लाख स्वयंसेवक मेरठ पहुंचे थे।

मेरठ--पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। संगम नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेदश भर से लगभग 15 हजार स्वयंम सेवकों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में संघ के क्षेत्र प्रचारक ने लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने नेतृत्व पर भरोसा था इसलिए यह संगठन अटूट चला है। हमें भी अपने नेतृत्व पर भरोसा करना होगा।

यह दूसरा मौका है जब मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोई बड़ा सम्मेलन आयोजित किया है। इसके पहले राष्ट्रोदय कार्यक्रम में कई लाख स्वयंसेवक मेरठ पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मेरठ के जिमखाना मैदान में किया गया। 

"

क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देशभक्ति की भावना जगाने की बात की। भाग लेने आए संघ के प्रचारकों ने कहा कि इस समय देश में जिस तरह का माहौल चल रहा है उसमें युवाओं को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो कर सामने आने की जरूरत है।

सघ के प्रचारको का मानना है कि, "भारत तेरे टुकड़े होंगे" ऐसे नारों का जवाब दिया जा सके। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल संघ के इस कार्यक्रम के राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं। 2019 के चुनाव के ठीक पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे जोर-शोर से अपने कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान