मेजर सुरेन्द्र पूनिया ने थामा भाजपा का हाथ, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Published : Mar 23, 2019, 06:12 PM IST
मेजर सुरेन्द्र पूनिया ने थामा भाजपा का हाथ, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

सार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गौतम गंभीर के भाजपा में शामिल होने के बाद अब मेजर सुरेन्द्र पूनिया भी पार्टी में शामिल हो गये हैं। 

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में आने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गौतम गंभीर के भाजपा में शामिल होने के बाद अब मेजर सुरेन्द्र पूनिया भी पार्टी में शामिल हो गये हैं। पूनिया राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं और अपने राष्ट्रवादी विचारों के लिए जाने जाते हैं।

आज भाजपा कार्यलय में भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुरेंद्र पूनिया अंतराराष्ट्रीय विजेता खिलाड़ी हैं। उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया है और वह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भी हैं। यही नहीं पूनिया का नाम लिम्मा बुक में भी दर्ज है। भारतीय सेना के मेडिकल कोर से रिटायर होने वाले पूनिया सेना में विशेष बल अधिकारी भी रह चुके हैं और सैल्जियराथन के संथापक हैं। पूनिया मूल रूप से राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि पूनिया को भाजपा लोकसभा चुनाव में राजस्थान से टिकट दे सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि पार्टी के नेताओं ने नहीं की है। पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि पूनिया के पार्टी में शामिल होने से राजस्थान में पार्टी को मजबूती मिलेगी। शुक्रवार को ही भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य गौतम गंभीर ने भाजपा की सदस्यता ली थी। उनके पार्टी में शामिल होने के साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

हालांकि अभी इस सीट से भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। लेखी भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर चुकी हैं और जब भी कानूनी मामलों में पार्टी का पक्ष रखने की बात आती है तो पार्टी मीनाक्षी लेखी को आगे करती है। इसके साथ ही देशभर में कई पार्टियों से नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। हालांकि टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के नेता भी अन्य पार्टीयों का दामन थाम रहे हैं। लेकिन भाजपा में आने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश