जानें क्यों चुनाव परिणाम से पहले विपक्षी दलों के महागठबंधन पर ममता ने लगाया ब्रेक

By Team MyNationFirst Published May 11, 2019, 11:27 AM IST
Highlights

नायडू त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को और ज्यादा मजबूत करने के लिए उनके मुखियाओं से मुलाकात कर रहे हैं। लिहाजा उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर बातचीत की। लेकिन ममता से साफ कर दिया है कि चुनाव परिणाम से पहले इस मुद्दे पर बातचीत करना किसी के लिए फायदे का सौदा नहीं है।

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उभरने वाले राजनैतिक हालत को देखते हुए पूरे विपक्ष को एकजुट करने में जुटे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा झटका दिया है। ममता से नायडू से कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर बात नहीं कर सकती हैं। लिहाजा नायडू भविष्य की राजनैतिक स्थिति के लिए 23 मई के बाद मुलाकात करें। क्योंकि इस तरह की बैठकों के कोई मायने नहीं हैं। 

असल में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को उम्मीद है कि 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्रीय दलों की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। ऐसे में कोई राष्ट्रीय दल इन दलों के बगैर सरकार नहीं पाएगी। जबकि एनडीए को उम्मीद है कि वह सरकार बनाएगी। नायडू त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को और ज्यादा मजबूत करने के लिए उनके मुखियाओं से मुलाकात कर रहे हैं। लिहाजा उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर बातचीत की।

लेकिन ममता से साफ कर दिया है कि चुनाव परिणाम से पहले इस मुद्दे पर बातचीत करना किसी के लिए फायदे का सौदा नहीं है। लिहाजा उन्होंने नायडू से 23 मई के बाद मुलाकत करने को कहा है। हालांकि पहले तो ये भी कहा जा रहा था कि नायडू पश्चिम बंगाल में ममता के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन ममता के रूख के देखते हुए वह वापस आ गए हैं। उनकी ममता से खड़कपुर में 30 घंटे की मुलाकात हुई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नायडू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। उधर ममता ने नायडू से कहा कि वह 21 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में न जाए। क्योंकि सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार करना चाहिए। ममता से साफ किया कि इस तरह की मीटिंग के चुनाव परिणाम से पहले कोई मायने नहीं हैं। 
 

click me!