ममता, हेमंत ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा वो हमारे लोग है

Published : Mar 27, 2020, 01:59 PM IST
ममता, हेमंत ने केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा वो हमारे लोग है

सार

ममता बनर्जी ने केजरीवाल सहित 18 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा कर प्रवाली बंगालियों को सरकार मदद देने की मांग की है। ममता बनर्जी ने विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को बुनियादी आश्रय, भोजन और चिकित्सा प्रदान करने का मांग राज्य सरकार से की है। दिल्ली में अभी तक कोरोना के 39 मामले आ चुके हैं। वहीं दिल्ली पूरी तरह से बंद है और राज्य सरकार लोगों को बुनियादी वस्तुएं मुहैया करा रही है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के कहर के बीच पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली में रहे लोगों की मदद करने की गुजारिश की है।  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पत्र लिख लिखकर कहा कि दिल्ली में रह रहे हजारों प्रवासी लोगों को मदद देने की मांग की है।

ममता बनर्जी ने केजरीवाल सहित 18 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा कर प्रवाली बंगालियों को सरकार मदद देने की मांग की है। ममता बनर्जी ने विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को बुनियादी आश्रय, भोजन और चिकित्सा प्रदान करने का मांग राज्य सरकार से की है। दिल्ली में अभी तक कोरोना के 39 मामले आ चुके हैं। वहीं दिल्ली पूरी तरह से बंद है और राज्य सरकार लोगों को बुनियादी वस्तुएं मुहैया करा रही है। वहीं हजारों को लोगों तक लॉकडाउन होने के कारण मदद नहीं पहुंच नहीं पा रही है और न ही लोग अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीद पा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए उनके राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चिंता जताई है। वहीं ममता बनर्जी ने केजरीवाल सहित 18 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर प्रवासी श्रमिकों को बुनियादी आश्रय, भोजन और चिकित्सा प्रदान कराने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं के अंदर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान रखा जाएगा। वे हमारी जिम्मेदारी हैं और हमारे लोग हैं। वे झारखंड, बिहार, यूपी, तमिलनाडु, केरल, या किसी अन्य स्थान के नागरिक हो सकते हैं लेकिन वे अभी दिल्ली के नागरिक हैं। केजरीवाल ने कहा कि गरीबों और निराश्रितों को हर दिन भोजन दिया जा रहा है।

राज्य सरकार ने 325 स्कूलों में दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की है। इन सभी स्कूलों में लगभग 500 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक दिल्ली सरकार प्रतिदिन 20,000 लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है और इस संख्या को बढ़ाकर 2,00,000 किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 700 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस संक्रमित हो चुका है। वहीं केन्द्र सरकार ने कोरोनो वायरस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए तीन सप्ताह के राष्ट्रव्यापी तालाबंदी का ऐलान किया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल