मराठा आरक्षण आंदोलन: हिंसा में कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों की मौत, मुंबई में जबरन बंद कराई जा रही हैं दुकानें

Published : Jul 25, 2018, 11:29 AM IST
मराठा आरक्षण आंदोलन: हिंसा में कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों की मौत, मुंबई में जबरन बंद कराई जा रही हैं दुकानें

सार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो गया है। राज्य के कई हिस्सों से आगजनी, तोड़-फोड़ और हिंसा की खबरें आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कॉन्सटेबल की मौत और कई लोगों के जख्मी होने की खबर आ रही है। उधर औरंगाबाद में एक और किसान ने खुदकुशी कर ली है।

मुंबई और उपनगरीय इलाके में बंद के दौरान ठाणे से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में नगर परिवहन की एक बस में तोड़फोड़ की गई। 

वहीं गोखले रोड खुली दुकानों के जबरन शटर गिरा दिए गए। इसके अलावा मजीवाड़ा पुल पर टायर जलाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जबकि मराठा क्रांति मोर्चा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कर रहा है। 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी हड़ताल का खासा असर देखा जा रहा है। कहीं उग्र तो कहीं से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। बांद्रा इलाके में मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्य हाथ जोड़े दुकानों को बंद कराते नज़र आए।

इस बीच मंगलवार को जहर खाने वाले किसान प्रदर्शनकारी जग्गनाथ सोणानने की अस्पताल में मौत हो गई है। आंदोलन के चलते पुलिस कॉन्स्टेबल समेत अब तक 3 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
बता दें कि औरंगाबाद में आंदोलनकारी काकासाहेब शिंदे की मौत के बाद आंदोलन तेज हो गया। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने युवक की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये परिवार को मदद का भरोसा दिया और लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की है।
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को घेरने की तैयारी करने की योजना बना रहे मराठा क्रांति मोर्चा के कई सदस्यों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।
 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश