नोएडा एक्सप्रेसवे के पास फॉर्महाउस पर छापा, 200 गिरफ्तार, रेव पार्टी का संदेह

Published : May 05, 2019, 06:12 PM ISTUpdated : May 05, 2019, 06:52 PM IST
नोएडा एक्सप्रेसवे के पास फॉर्महाउस पर छापा, 200 गिरफ्तार, रेव पार्टी का संदेह

सार

यूपी पुलिस के मुताबिक, इस पार्टी के लिए युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये बुलाया गया था। ‘सेटरडे पूल पार्टी’ के लिए प्रत्येक शख्स से 10,000 रुपये लिए गए थे। पार्टी के आयोजकों ने इम्पोर्टेंड एल्कोहल, हुक्का और खाने का वादा किया गया था। हालांकि लड़कियों के लिए प्रवेश मुफ्त था।   

नई दिल्ली। नोएडा पुलिस ने एक फार्म हाउस में छापा मारकर 161 युवकों व 31 युवतियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में दूसरे राज्यों से लाई गई शराब बरामद की गई है। यह पार्टी यमुना नदी के किनारे एक्सप्रेसवे से सटे नोएडा सेक्टर 135 में  एक फॉर्महाउस पर चल रही थी। यूपी पुलिस इसे रेव पार्टी बता रही है। पुलिस पार्टी में ड्रग्स के एंगल की भी जांच कर रही है। 

यूपी पुलिस एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस पार्टी के युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये बुलाया गया था। ‘सेटरडे पूल पार्टी’ के लिए प्रत्येक शख्स से 10,000 रुपये लिए गए थे। इस पार्टी के आयोजकों ने इम्पोर्टेंड एल्कोहल, हुक्का और खाने का वादा किया गया था। हालांकि लड़कियों के लिए प्रवेश मुफ्त था। 

पुलिस ने आधी रात को छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में बीयर, मादक द्रव्य, हुक्का और आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी की सेक्टर 135 के पास यमुना किनारे स्थित एक फार्म हाउस में बड़ी संख्या में युवक युवतियां रेव पार्टी कर रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक विशेष टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे 161 लड़के और 31 लड़कियां पकड़ी गई है। 

उन्होंने बताया कि पांच आयोजकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान दिल्ली के रहने वाले अमित त्यागी, पंकज शर्मा, अदनान अहमद, बालेश कोहली और गाजियाबाद के कपिल सिंह भाटी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यहां पकड़े गए लोगों में ज्यादातर दिल्ली से हैं। इसके अलावा कुछ लोग हरियाणा और अन्य नोएडा से हैं। 

"

एसएसपी ने बताया कि इस गिरफ्तारी के बाद यह बात जाहिर हो गई है कि यमुना किनारे बने फार्म कई हाउसों में अवैध रूप से रात को रेव पार्टियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब आगे से इन फार्म हाउसों में लगातार चेकिंग की जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान