मौलाना ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार, अब परिवार के लोग बना रहे हैं नाबालिक की शादी का दबाव

Published : Aug 13, 2020, 05:49 PM IST
मौलाना ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार, अब परिवार के लोग  बना रहे हैं  नाबालिक की शादी का दबाव

सार

फिलहाल पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मौलाना पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) और पॉस्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  वहीं अब पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि मौलाना का परिवार 9 साल की बेटी के साथ दी करने के लिए दबाव डाल रहा है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक मुस्लिम मौलाना द्वारा 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का  मामला सामने आ रहा है। मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब आरोपी मौलाना के परिवार के लोग नाबालिक बच्ची के साथ मौलाना की शादी करने के लिए पीड़िता के परिवार पर दबाव बना रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मौलाना पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) और पॉस्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  वहीं अब पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया है कि मौलाना का परिवार 9 साल की बेटी के साथ दी करने के लिए दबाव डाल रहा है। वहीं पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते 25 वर्षीय मदरसा शिक्षक मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी ने 9 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद लड़की ने ये जानकारी अपने घर वालों को दी। इसके बाद घरवालों की शिकायत पर आरोपी मौलाना को छत्तीसगढ़ के रायपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।  रिपोर्टों के अनुसार मौलाना का परिवार अब पीड़ित परिवार पर कथित बलात्कारी से शादी करने का दबाव बना रहा है। वहीं लड़की के परिवार मुकदमा वापस लेने की धमकी भी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता के पिता ने रायपुर के खामारडीह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना रविवार की है।  आरोपी मदरसा में एक शिक्षक है और वह अरबी सिखाने के लिए पिछले पंद्रह दिनों से 9 साल की बच्ची के घर जा रहा था।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज  कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी है और वह कथित तौर पर रायपुर के पंडरी इलाके में मदरसे में रह रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट