मेरठ में 3 साल बच्ची के मुंह में फोड़ा सुतली बम, हालत बेहद गंभीर

Published : Nov 10, 2018, 12:00 AM IST
मेरठ में 3 साल बच्ची के मुंह में फोड़ा सुतली बम, हालत बेहद गंभीर

सार

3 साल की बच्ची के मुंह में सुतली बम रख कर उसमें आग लगा दी। बम बच्ची के मुंह के अंदर ही फट गया जिसके बाज बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई है।  

पूरे देश में लोग दिवाली को खूब धूमधाम से मना रहे थे। तो वहां मेरठ में दीवाली की रात ऐसा हादसा हुआ जिसे सुनकर आपका दिल रोने लगेगा। दरअसल मेरठ में एक लड़के ने 3 साल की बच्ची के मुह में सुतली बम रख कर जला दिया। जिसके बाद से ही बच्ची की हालत गंभीर है और उसके मुह में 50 टांके लगाए गए हैं।  

बच्ची अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों ने बच्ची की हालत अभी गंभीर बताई है।

यह घटना मंगलवार मेरठ में मिलाक गांव के दौराला रोड की है। पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

बच्ची के पिता शशि कुमार ने अपने शिकायत में कहा है कि स्थानीय युवक हरपाल उसकी बच्ची को खेलने के बहाने घर से बाहर लेकर चला गया था। इसके बाद उसने बच्ची के मुंह में सुतली बम डाल कर उसमें आग लगा दी।

बम बच्ची के मुंह में ही फट गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। बच्ची के मुंह में 50 टांके लगाने पड़े हैं, इसके अलावा उसके गले में गंभीर संक्रमण हुआ है। बच्ची को अन्य स्वास्थ्य समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश