MeToo: यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे एमजे अकबर

Published : Oct 14, 2018, 04:21 PM IST
MeToo: यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे एमजे अकबर

सार

अपने उपर लगे आरोप पर केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने कहा कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मैं पहले इस मामले में नहीं बोल पाया क्योंकि मैं विदेश के दौरे पर था।

नई दिल्ली---यौन शोषण के आरोप में घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का पहली बार बयान सामने आया है। अपने बयान में एम जे अकबर ने कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और वह  #MeToo: आरोप लगाने वाली महिलाओं पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मैं पहले इस मामले में नहीं बोल पाया क्योंकि मैं विदेश के दौरे पर था।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह लहर आम चुनाव से ठीक पहले उठने की क्या वजह है। क्या यह कोई एजेंडा है? आप जज हैं। ये झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके। 

अकबर ने कहा बिना सबूत के आरोप लगाना वायरल फीवर की तरह बढ़ रहा है। जो भी मामला हो- अब मैं लौट आया हूं। मेरे वकील इस बेबुनियाद मामले की जांच कर रहे हैं और मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा। 

गौरतलब है कि उनके ऊपर अब तक 15 महिला पत्रकारों ने एम जे अकबर के खिलाफ #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण आरोप लगाए हैं। अकबर पर सबसे पहले प्रिया रमानी नाम की एक पत्रकार ने

आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू के दौरान हुई घटना के बारे में बताया है। रमानी के आरपो के बाद अकबर के खिलाफ आरोपों एक के बाद 15 महिलाओं ने ने उनपर संगीन आरोप लगाएं।

अकबर पर ताजा आरोप एक विदेशी महिला पत्रकार ने लगाा कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थी और उनके साथ एम जे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश