माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलेन का खतरनाक बीमारी से हुआ निधन

Published : Oct 16, 2018, 02:17 PM IST
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलेन का खतरनाक बीमारी से हुआ निधन

सार

एलेन ने महज दो सप्ताह पहले ही बीमारी के बारे में सार्वजनिक सूचना दी थी।

अरबपति कारोबारी एवं प्रसिद्ध सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलेन का सोमवार को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया। वह 65 साल के थे।

एलेन की बहन जोडी ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरा भाई हर स्तर पर शानदार इंसान था। अधिकांश लोग एलेन को प्रौद्योगिकी कारोबारी और परोपकारी व्यक्ति के रूप में जानते हैं, हमारे लिए वह बेहद प्यारा भाई और शानदार दोस्त था।’’ 

एलेन ने महज दो सप्ताह पहले ही बीमारी के बारे में सार्वजनिक सूचना दी थी। उन्हें नॉन-हॉडकिन्स लिम्फोमा कैंसर था।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्या नडेला ने कहा, ‘‘हमारी कंपनी, उद्योग जगत और दुनिया के लिए एलेन का योगदान अतुल्य है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के नाते उन्होंने जादुई उत्पाद,

अनुभव और संस्थान तैयार किये। ऐसा करते हुए उन्होंने दुनिया को बदला।’’ 

उल्लेखनीय है कि एलेन ने बिल गेट्स के साथ मिलकर 1970 के दशक में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। साल 1983 में कंपनी छोड़ने के बाद उन्होंने वल्कन इंक कंपनी बनाया था। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी उन्होंने स्ट्रैटोलांच नाम से कारोबार शुरू किया था।

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ