नियाजी की कातिल हंसी पर फिदा है मंत्री 'गुल', कहीं चौथे निकाह की तैयारी में तो नहीं पाक पीएम

Published : Jan 27, 2020, 10:52 AM IST
नियाजी की कातिल हंसी पर फिदा है मंत्री 'गुल', कहीं चौथे निकाह की तैयारी में तो नहीं पाक पीएम

सार

इमरान खान कैबिनेट मंत्री इमरान  खान की स्टाइल और उनकी कातिल हंसी पर फिजा है। हालांकि सोशल मीडिया में तो कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि लगता है कि नियाजी साहब चौथी बार तो निकाह नहीं कर रहे हैं क्योंकि बुशरा बीबी आजकल कहीं दिखती नहीं। कहीं दोनों में कुछ गड़बड़ तो नहीं चल रहा है। वहीं एक दूसरा ट्रोलर कह रहा है कि ये मंत्री बिना काम वाली महिला मंत्री हैं।

नई दिल्ली। पाकिस्तान में इमरान खान नियाजी और उनके मंत्री के बीच रही कैमिस्ट्री को लेकर पाकिस्तान में लोग बड़े चटखारे लेकर पढ़ रहे हैं। क्योंकि इमरान खान कैबिनेट मंत्री इमरान  खान की स्टाइल और उनकी कातिल हंसी पर फिजा है। हालांकि सोशल मीडिया में तो कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि लगता है कि नियाजी साहब चौथी बार तो निकाह नहीं कर रहे हैं क्योंकि बुशरा बीबी आजकल कहीं दिखती नहीं। कहीं दोनों में कुछ गड़बड़ तो नहीं चल रहा है। वहीं एक दूसरा ट्रोलर कह रहा है कि ये मंत्री बिना काम वाली महिला मंत्री हैं।

एक तरफ इमरान खान कश्मीर और आतंकवाद के मामले में दुनिया में  बेनकाब हो चुके हैं वहीं वह घरेलू मामलों में  पाकिस्तान जनता के लिए मजाक बन गए हैं। क्योंकि पाकिस्तान की एक कैबिनेट मंत्री इमरान खान पर इस कदर फिदा है कि वह सरेआम कहती है कि उनकी हंसी कातिल है और उनका स्टाइल काफी अच्छा है। पाकिस्तान की पर्यावरण मामलों की मंत्री जरताज गुल का कहना है कि पीएम इमरान खान की मुस्‍कान कातिल है। आजकल पाकिस्तान में गुल का वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें वह इमरान खान की प्रशंसा कर रही हैं। जिसको लेकर अब पाकिस्तानी आवाम भी सवाल उठा रही है। जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें गुल इमरान को करिश्माई व्यक्ति बता रही है हैं और वह इमरान के बॉडी लैंग्वेज की भी काफी तारीफ करती दिख रही हैं। गुल का कहना है कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान नियाजी जब बैठक कक्ष में दाखिल होते हैं, तो उनका करिश्मा हमारे संदेहों को उड़ा ले जाता है।

फिलहाल सोशल मीडिया में गुल की तारीफ ने इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जरताज गुल और इमरान खान के रिश्तों पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि कहीं नियाजी साहब चौथी बार तो निकाह करने की नहीं सोच रहे हैं। वहीं एक यूजर लिख रहा है कि गुज मोहतरमा इस पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिना काम वाली महिला मंत्री हैं।  वहीं एक यूजर लिख रहा रहा है कि प्रधानमंत्री को बॉलीवुड में जैसे सलमान खान रोल निभाते हैं, उसी तरह तैयार करें।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश