मेक इन इंडिया के तहत देश में ही नौसेना के लिए पोत बनाने की तैयारी

Published : Jul 02, 2019, 05:45 PM IST
मेक इन इंडिया के तहत देश में ही नौसेना के लिए पोत बनाने की तैयारी

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेक इन इंडिया कार्यक्रम रंग दिखाने लगा है। इसके तहत अब देश के अंदर ही लड़ाकू जल पोत बनाने की तैयारी शुरु की जा चुकी है। इसके लिए देश के सात पोत कारखानों को 15 हजार करोड़ के आग्रह पत्र जारी किए गए हैं।   

नई दिल्ली: अब नौसेना के लिए जरुरी जल पोत देश के अंदर ही बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने नौसेना और तट रक्षक बलों के लिये पोतों और जहाज का निर्माण करने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये मूल्य के चार पोत निर्माण आग्रह पत्र जारी किये हैं।

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक देश के सात पोत कारखानों को अगली पीढ़ी के छह मिसाइल पोत बनाने के लिये आग्रह पत्र जारी किये गए हैं तो वहीं आठ द्रुत गश्ती वाहन (एफपीवी, फास्ट पेट्रोलिंग व्हीकल) और 12 होवर क्राफ्ट के साथ आठ प्रक्षेपास्त्र सह आयुध नौकाओं के लिये आग्रह पत्र जारी किया गया है। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल कुल चार आग्रह पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा आने वाले कुछ महीनों में पोत निर्माण परियोजनाओं के लिये कुछ और आग्रह पत्र जारी किये जाने की संभावना है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश