यूपी के जेवर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, मामला दर्ज

Published : Dec 07, 2018, 02:29 PM IST
यूपी के जेवर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, मामला दर्ज

सार

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जयसवाल ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता रात में रामलीला देख कर घर लौट रही थी। रास्ते में राहुल, प्रवीण और राम नामक तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करके उसे अगवा कर लिया। और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

नोएडा—उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में जनपद की जेवर थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में तीन युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जयसवाल ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता रात में रामलीला देख कर घर लौट रही थी।

रास्ते में राहुल, प्रवीण और राम नामक तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करके उसे अगवा कर लिया। और उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता घटना की शिकायत करने आरोपियों के परिजनों के पास गए थे, लेकिन उन्हें डरा-धमका दिया गया। आरोपी राहुल के पिता रसूखदार और गांव के प्रधान हैं।

जयसवाल ने बताया कि किशोरी के पिता ने गुरुवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश