रिश्ते में भाई लगने वाले दरिंदों से शर्मसार हुआ देश, बहन से की हैवानियत, विरोध करने पर ब्लेड मारा

Published : Sep 09, 2018, 12:45 AM IST
रिश्ते में भाई लगने वाले दरिंदों से शर्मसार हुआ देश, बहन से की हैवानियत, विरोध करने पर ब्लेड मारा

सार

हरियाणा के यमुनानर में एक नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में चचेर और मौसेरे भाइयों ने 13 साल की लड़की को धोखे से बुलाकर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की कि विरोध करने पर उसपर 50 बार ब्लेड से वार किया। मामले में पिल्लु उर्फ़ मौसीन, सलमान, हनीश और जौनी नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि फ़िरोज़ व वासीन नाम के आरोपी फरार हैं।

आरोप है कि इन 6 आरोपियों ने यमुनानगर के पुराना हमीदा इलाके में नाबालिग लडकी को हवस का शिकार बनाया। विरोध कर लड़की के हाथो पर ब्लेड तक मार दिए। लड़री के खून से सने हुए दरिंदगी की गवाही दे रहे हैं। 


वारादत में आरोपी 5 लड़के नाबालिग लड़की के चचेरे,मौसेरे भाई हैं जो उसे यह कह कर अपने साथ ले गए कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। लड़की दो लड़को के साथ बाइक पर बैठकर कुछ दूर चले गई लेकिन आगे जाकर जब दोनों ने इसके साथ रात के अंधेरे में रेलवे लाइनों पर जबरदस्ती करनी चाही तो लड़की चिखने चिल्लाने लगी। इस बीच एक युवक ने लडकी की जमकर पीटाई की और फोन कर कुछ अन्य लड़को को मौके पर बुला लिया।


बाद में आरोपी युवक लड़की को एक कैफे में ले गए। यहां लडकी ने जब इनका विरोध किया तो दरिंदों ने उसके हाथों पर ब्लेड चलाए। बेसुध हो चुकी नाबालिग को दरिंदों ने घंटों बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।


वारदात के बाद नाबालिग को आरोपी यमुना नदी के किनारे छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची तो परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। 


पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दरिंदगी करने वाले रिश्ते में उसके भाई लगते हैं जबकि एक युवक बाहर का था जिसे वो पहचान नहीं पाई। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट