शर्मसार है हरियाणा! रोहतक में दो बच्चियों से दरिंदगी

Published : Sep 19, 2018, 03:03 PM IST
शर्मसार है हरियाणा! रोहतक में दो बच्चियों से दरिंदगी

सार

रेवाड़ी में छात्रा से गैंगरेप के सारे आरोपी पुलिस के हत्थे भी नहीं चढ़े की रेप के कई अन्य मामलों से हरियाणा शर्मसार हो रहा है। रोहतक में अलग–अलग इलाकों में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म हुआ है।

रोहतक के लाखन माजरा में नाबालिग से गैंगरेप 

रोहतक के लाखन माजरा थाना के अंतर्गत एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप की वारदात हुई है। वारदात में मुंहबोले मामा के साथ तीन और लोग शामिल रहे। मामा के अलावा तीनों आरोपियों के नाबालिग होने की खबर है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य अभी फरार है।


11 साल की पीड़ित बच्ची अपनी नानी के घर रह रही थी। नानी के घर से जाते ही, दरिंदे उसे अपनी हवस का शिकार बनाते थे। बच्ची ने पुलिस की काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुई जघन्य वारदात की आपबीती बताई।


रोहतक पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। 

अर्बन एस्टेट इलाके में नाबालिग से रेप 

रोहतक के ही अर्बन एस्टेट थाना इलाके में 10 साल की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात में आरोपी फरार बताया जा रहा है।


रेवाड़ी में टॉपर के साथ हुआ था गैंगरेप 


रेवाड़ी में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप तब हुआ, जब वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। उसी समय बस अड्डे से पंकज और मनीष नाम के दो युवकों ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। चूंकि आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले थे इसलिए वह उन्हें जानती थी। आरोपी युवती को लिफ्ट देकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नीशू सहित तीन को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान