
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा यादव ने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
एएनआई के अनुसार, मीसा ने 16 जनवरी को पटना के पास बिक्रम इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जब मुझे पता चला कि राम कृपाल राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं तो मेरा मन किया कि मैं उनके हाथ काट दूं।'
मीसा ने कहा, 'वह चारा काटते थे। उनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान था। लेकिन ये सम्मान तब खत्म हो गया जब उन्होंने सुशील मोदी से हाथ मिला लिया। उस समय मेरा मन किया था कि उनके हाथ चारा काटने वाली मशीन में डालकर काट दूं।'
कभी राम कृपाल यादव को लालू के बेहद करीबी नेताओं में शामिल किया जाता था। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2014 में उन्होंने पाटलिपुत्र से मीसा भारती को ही हराया था। मीसा भारती ने यहां हुई सभा में कहा कि 2014 में मुझे तैयारी करने का मौका नहीं मिला था। अब मैं जीत के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।