अदालत के आदेश को गलत तरीके से पेश करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Arjun Singh |  
Published : Apr 19, 2019, 05:17 PM IST
अदालत के आदेश को गलत तरीके से पेश करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सार

याचिका में कहा गया है, चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया जाए कि वह जाति, धर्म, भाषा या समुदाय के आधार पर वोट मांगने वाले उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर सके और संबंधित दलों की मान्यता खत्म कर सके।

अदालत के आदेश को गलत ढंग से पेश करने को चुनाव प्रचार का भ्रष्ट तरीका करार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है। 

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया जाए कि वह जाति, धर्म, भाषा या समुदाय के आधार पर वोट मांगने वाले उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर सके और संबंधित राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म कर सके। साथ ही ऐसे मामलों की उचित एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। 

याचिका में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा पिछले सात अप्रैल को गठबंधन की संयुक्त रैली के दौरान मुस्लिम समुदाय से उनके उम्मीदवार को वोट करने की अपील और 10 अप्रैल को राफेल सौदे मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत ढंग से पेश करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया गया है। 

याचिका में यह भी कहा गया है कि जनप्रतिनिधि कानून की धारा 123(3) कहती है कि जाति, धर्म, समुदाय और भाषा आदि के नाम पर वोट मांगने और दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने को चुनाव का भ्रष्ट तरीका माना जाएगा, लेकिन इसे केवल चुनाव याचिका के जरिये ही मुद्दा बनाया जा सकता है। इस तरह के मामले में भले ही चुनाव आचार संहिता लागू हो फिर भी चुनाव आयोग जांच के आदेश नहीं दे सकता है। 

इतना ही नहीं, याचिका में कहा गया है कि कानून में हारने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव के लिए भ्रष्ट तरीका अपनाने को चुनौती देने का कोई प्रावधान नही है। याचिका में चुनाव सुधार के लिए गोस्वामी कमेटी और विधि आयोग की सिफारिशों का भी जिक्र किया गया है। 

पिछले हप्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राहुल से राफेल मामले में कोर्ट के आदेश को गलत ढंग से पेश करने पर सफाई मांगी गई है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश