इस राज्य ने बढ़ा दी विधायकों की सैलरी, मंथली तनख्वाह 2.88 लाख रु.-सुविधाएं भी मिलेंगी लाजवाब

Published : Aug 05, 2023, 01:03 PM ISTUpdated : Aug 05, 2023, 01:57 PM IST
इस राज्य ने बढ़ा दी विधायकों की सैलरी, मंथली तनख्वाह 2.88 लाख रु.-सुविधाएं भी मिलेंगी लाजवाब

सार

झारखंड में विधायकों की सैलरी बढ़ा दी गई है और यह राज्य अब देश में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला स्टेट हैं। झारखंड के विधायकों की सुविधाएं भी खूब मिल रही है और सैलरी तो अब सबसे ज्यादा है ही।

MLA Salary in Jharkhand. झारखंड के विधायक अब देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले माननीय बन चुके हैं। विधायकों को अब 2.88 लाख रुपए हर महीने बतौर वेतन मिलेगा। इतना वेतन देश के किसी भी राज्य के विधायकों को नहीं मिलता है। इस बढ़ोत्तरी के बाद तो मानों झारखंड के विधायकों की लॉटरी ही लग गई है क्योंकि उन्हें सुविधाएं भी दूसरे राज्यों से ज्यादा मिल रही हैं।

झारखंड विधायकों को कितनी सैलरी मिलेगी
झारखंड के विधायकों को अब 2.88 लाख मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा शानदार सुविधाएं मिला करेंगी। 15 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित झारखंड में पिछले कुछ वर्षों में विधायकों के वेतन में लगातार वृद्धि देखी गई है। राज्य गठन के बाद से वेतन वृद्धि का यह सातवां मौका है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि माननीय लोग अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ पूरा कर सकें। साल 2001 तक झारखंड के विधायकों को मात्र 19800 रुपए सैलरी मिलती थी लेकिन लगातार बढ़ोतरी के बाद यह 2.88 लाख रुपए मासिक तक पहुंच चुका है। कुल मिलाकर झारखंड राज्य भले ही छोटा है लेकिन यहां के विधायकों की सैलरी बड़ी हो गई है।

झारखंड के बाद दिल्ली का है नंबर
झारखंड के विधायकों का मौजूदा वेतन देश के दूसरे राज्यों से कई गुना ज्यादा है क्योंकि दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां विधायकों को 95000 रुपए सैलरी मिलती है। झारखंड तो दिल्ली से भी ढाई गुना ज्यादा सैलरी देने वाला राज्य बन गया है। फाइनेंसियल बेनिफिट के मामले में यहां के विधायक देश के कई राज्यों से आगे हैं। बढ़े हुए वेतन के अलावा झारखंड के विधायकों को और भी कई शानदार सुविधाएं और लाभ मिलेंगे। हालांकि कुछ लोग इस बढ़ोतरी की आलोचना भी कर रहे हैं लेकिन झारखंड की सरकार अपने तर्क पर अडिग है।

यह भी पढ़ें

ग्रेजुएशन में कॉलेज छोड़ने का मन बना चुके थे विकास सेंथिया...कुछ ऐसा हुआ कि दो बार क्रैक की UPSC, बन...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम