पाकिस्तान से दो टूक कहा, अवैध कब्जे वाले सभी इलाके फौरन खाली करोः सुषमा

Published : Dec 12, 2018, 06:55 PM IST
पाकिस्तान से दो टूक कहा, अवैध कब्जे वाले सभी इलाके फौरन खाली करोः सुषमा

सार

 पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत के करीब 78 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, इमरान खान सरकार से पिछले महीने यह बात कही गई है।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारत के करीब 78 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है। भारत सरकार ने उसे साफ शब्दों में कहा है कि वह फौरन अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को खाली करे। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार से पिछले महीने यह बात कही गई है। विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सुषमा स्वराज ने कहा, ‘चीन और पाकिस्तान के बीच दो मार्च, 1963 को हुए तथाकथित सीमा समझौते के तहत पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में उसके कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र के 5180 वर्ग किलोमीटर हिस्से को चीन को सौंप दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘हमने पाकिस्तान से बार-बार और लगातार कहा है कि वह उसके अवैध कब्जे वाले सभी इलाकों को फौरन छोड़ दे। इस बारे में हाल ही में 30 नवंबर, 2018 को भी उससे कहा गया।’

यह भी पढ़ें - आतंकियों को पनाह दे रहा पाक, अमेरिका को नहीं देना चाहिए एक भी डॉलर : निक्की हैली  

                 पाकिस्तान ने पीओके की डेमोग्राफी बदली: सेना प्रमुख

हालांकि स्वराज ने लोकसभा में अपने जवाब में इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि पाकिस्तान से यह बात कहां कही गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध कब्जा किए हुए है। सुषमा ने कहा कि भारत का सैद्धांतिक तौर पर साफ मानना है कि समस्त जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और हमेशा रहेगा।

उधर, डोकलाम में 2014 से 2018 के बीच घुसपैठ की संख्या पर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा, ‘डोकलाम भूटान का हिस्सा है।’
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: SGVS ने शुरू की दो नई प्रीस्कूल शाखाएं, एडमिशन शुरू
Surat Blood Donation Camp: BNI ग्रेटर सूरत ने जुटाईं 100 यूनिट रक्त, बड़ी पहल