बजट से पहले मोदी सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

Published : Jun 30, 2019, 10:24 PM IST
बजट से पहले मोदी सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत, सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

सार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में कमी आने के कारण कंपनियों ने गैस के दामों में कटौती की है। यही नहीं डालर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने के कारण भी गैस की कीमतों में गिरावट आयी है। जानकारी के मुताबिक एक जुलाई से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम हो जाएगा। 

केन्द्र की मोदी सरकार ने बजट से देश की जनता को एक बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता कर दिया है। ये दरें कल यानी एक जुलाई से लागू होंगी। अब एक जुलाई से राजधानी दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल का सिलेंडर 637 रुपये में उपलब्ध होगा। गैस की कीमतें कम होने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में कमी आने के कारण कंपनियों ने गैस के दामों में कटौती की है। यही नहीं डालर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने के कारण भी गैस की कीमतों में गिरावट आयी है। जानकारी के मुताबिक एक जुलाई से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम हो जाएगा।

अब ये उपभोक्ताओं को दिल्ली में 637 रुपये का मिलेगा। यही नहीं बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडीयुक्त घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कमी आ रही है। अब भी 100.50 रुपये कमी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आये बदलाव के बाद गैस की कीमतों में कमी आयी है।

जिसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। यह प्रभावी दरें एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) पर लागू होंगी और ये एक जुलाई यानी सोमवार से लागू होंगी। असल में गैस की पूरी कीमत लेने के बाद कंपनियां सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डालते हैं। देश में घरेलू उपभोक्ताओं को साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी की दरों पर मिलते हैं। वर्तमान में गैस की कीमतों में आयी ताजा गिरावट के बाद उपभोक्ता को 142.65 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी की राशि मिलेगी और और इस लिहाज से गैस के सिलेंडर की कीमत 494.35 रुपये हो जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान