अमेरिका से फिर मोदी के लिए आई अच्छी खबर

Published : Sep 26, 2018, 12:24 PM IST
अमेरिका से फिर मोदी के लिए आई अच्छी खबर

सार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को एक ‘‘मुक्त समाज’’ बताया और अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए  भारत के प्रयासों की सराहना की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाखों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने के सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र में विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को एक ‘‘मुक्त समाज’’ बताया और अपने लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए मंगलवार को भारत के प्रयासों की सराहना की।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंगलवार को शुरू हुए जनरल डिबेट को दूसरी बार संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, ‘‘भारत है, जहां का समाज मुक्त है और एक अरब से अधिक आबादी में लाखों लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी से ऊपर उठाते हुए मध्यम वर्ग में पहुंचा दिया।’’ 

करीब 35 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्षों से संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में इतिहास देखा गया। उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष अपने देशों की चुनौतियों, अपने समय के बारे में चर्चा करने आए आए लोगों के भाषणों, संकल्पों और हर शब्दों एवं उम्मीदों में वहीं सवाल कौंधते हैं जो हमारे जेहन में उठते हैं।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘यह सवाल है कि हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की दुनिया छोड़कर जाएंगे और किस तरह का देश उन्हें उत्तराधिकार में मिलेगा।’’ 

उन्होंने कहा कि जो सपने यूएनजीए के हॉल में आज दिखे वे उतने ही विविध हैं जितने इस पोडियम पर खड़े लोग। उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में कुछ है। वास्तव में यह काफी महान इतिहास है।’’ 
ट्रम्प ने सऊदी अरब के साहसिक नए सुधारों और इस्राइली गणतंत्र की 70वीं जयंती का उदाहरण दिया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान