
केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह ऐलान किया है कि 2022 की समय-सीमा से पहले दो साल पहले सबको आवास मुहैया करवा दिया जाएगा। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हर 3 माह में कई आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान किया जा रहा है और पीएमएवाई के तहत परियोजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है।
पुरी ने आगे कहा कि 'सबके लिए घर' योजना का लक्ष्य 2022 की जगह 2020 की तीसरी तिमाही तक हासिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आवास निधि के तहत पीएमएवाई के लिए खासतौर से अतिरिक्त बजटीय संसाधन के रूप में 60,000 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं।
पुरी ने कहा कि 'राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में हर महीने 2 से 3 लाख घरों को मंजूरी प्रदान की जा रही है। देश में तकरीबन 1.2 करोड़ घरों की कमी पूरा करने और सबको आवास मुहैया करवाने का हमारा लक्ष्य है।
बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले घोषणा की थी कि 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाने तक सबके लिए आवास योजना के तहत देश के सभी परिवारों के पास उनका अपना घर होगा।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।