वाराणसी में मोदी-मोदीः नामांकन में एनडीए की ताकत दिखाई, बादल के पैर छूकर दिया बड़ा संदेश

Published : Apr 26, 2019, 12:48 PM IST
वाराणसी में मोदी-मोदीः नामांकन में एनडीए की ताकत दिखाई, बादल के पैर छूकर दिया बड़ा संदेश

सार

नामांकन के समय कलेक्ट्रेट भवन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बाद, एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान, अन्नाद्रमुक के नेता, अपना दल की अनुप्रिया पटेल और हेमंता विश्वसरमा समेत पूर्वोत्तर के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन कर दिया है। पिछले दो दिन से वाराणसी मोदी मय है। हर जगह सिर्फ मोदी की चर्चा है। इस बीच नामांकन से पहले भाजपा ने विरोधी दलों को एनडीए की ताकत का अहसास कराया। पीएम मोदी के नामांकन के लिए एनडीए के सभी दलों के नेता वाराणसी पहुंचे। 

नामांकन से ठीक पहले पीएम मोदी कलेक्ट्रेट में एनडीए के नेताओं से मिले। यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बाद, एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान, अन्नाद्रमुक के नेता, अपना दल की अनुप्रिया पटेल और हेमंता विश्वसरमा समेत पूर्वोत्तर के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। 

इस दौरान एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा। नामांकन से ठीक पहले कलेक्ट्रेट में एनडीए नेताओं से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम ने इससे एक बड़ा सियासी संदेश भी दिया है। 

पीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेताओं से गर्मजोशी से मिले। कलेक्ट्रेट में सबसे पहले अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम आगे बढ़े और सीधे बादल के पास जाकर उनके पैर छूए। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार सहित एनडीए में शामिल दक्षिण भारत के सभी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार