मोदी, प्रणब, मनमोहन, सोनिया समेत राष्ट्र ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

Published : Nov 14, 2018, 11:02 AM IST
मोदी, प्रणब, मनमोहन, सोनिया समेत राष्ट्र ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

सार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

नई दिल्ली—भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। इस अवसर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

 

मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह शांति वन पहुंचे और नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिये देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे।
जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल