
पहले ब्लू व्हेल गेम ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी और अब एक और जानलेवा मोमो चैलेंज धीरे-धीरे भारत में फैल रहा है। हाल ही में पश्चिम बंगाल से दो सुसाइड कि खबर सामने आई है, जिसके बाद से ही राज्य प्रशासन ने कड़ी सावधानी बरतना शुरु कर दिया है।
ब्लू व्हेल के बाद अब तेज़ी से मोमो चैलेंज लोगों के बीच फैल रहा है, ब्लू व्हेल कि तरह इसमे भी लोगों को चैलेंज दिये जाते है और चैलेंज पूरा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। इस खतरनाक गेम की लिंक ज़्यादातर व्हॉट्सऐप के ज़रिए भेजी जा रही है।
मोमो चैलेंज ने दार्जिलिंग जिले के कुर्सिओंग में 20 अगस्त को मनीश सर्की (18) और अदिती गोयल (26) की जान ले ली। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई की इन दोनों को ऑनलाइन गेम की लत लग चुकी थी, जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया।
यह खेल कोलकाता में ज़्यादा वायरल हो रहा है, बता दें 21 अगस्त को जलपाईगुड़ी की रहने वाली कबीता रॉय को यह गेम खेलने का व्हॉट्सऐप पर इन्वाइट आया था जिसके तुरंत बाद ही कबीता ने थाने में जाकर पुलिम से शिकायत की। इसके अलावा कोलकाता में राजाश्री उपाध्याय नाम की इस महिला को भी इस जानलेवा गेम का इन्वाइट आया, जिसके बाद उन्होंने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा दी।
जानकारी के मुताबिक इस मोमो चैलेंज की शुरुआत फेसबुक पर हुई थी, जिसके बाद यह व्हॉट्सऐप पर तेज़ी से फैलाई गई। यह चैलेंज एक लड़की के अजीब और डरावने चेहरे से जुड़ा है। व्हॉट्सऐप पर इस गेम को खेलने के लिए जिस नंबर से मैसेज आता है उस नंबर की प्रोफाइल में एक डरावनी लड़की का चेहरा लगा हुआ होता है।
अगर इस नंबर पर आप जवाब दे देते हैं तो फिर वह खतरनाक चैलेंज देते हैं। और अगर चैलेंज पूरा नहीं किया तो धमकी दी जाती है। इसके चलते यूजर डर जाता है और मोमो के निर्देश मानने के लिए मजूबर हो जाता है। मोमो की बात में आकर यूजर डिप्रेशन का भी शिकार हो जाता है।
मोमो चैलेंग गेम के जरिए अपराधी बच्चों और युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। निजी जानकारी चुराने के बाद वह परिजनों को धमकी देता है। इसका इस्तेमाल वह फिरौती मांगने के लिए भी करते हैं। इस गेम के जरिए बच्चों को अपने वश में कर उन्हे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।