अनंतनाग एनकाउंटर में हिजबुल के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

Gursimran Singh |  
Published : Sep 09, 2018, 12:34 AM IST
अनंतनाग एनकाउंटर में हिजबुल के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

सार

कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ ने खानबल के मुनीवार्ड इलाके के बिनपोरा में सुबह करीब 4.45 बजे कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानबल के मुनीवार्ड इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इनकी पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर अल्ताफ काचरू और उमर रशीद के तौर पर हुई है। अल्ताफ कश्मीर घाटी में 15 साल से सक्रिय था। वह कश्मीर में सबसे लंबे समय से सक्रिय आतंकियों में से एक था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'माय नेशन' को बताया, 'सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने खानबल के मुनीवार्ड इलाके के बिनपोरा में सुबह करीब 4.45 बजे कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह सेना, राज्य पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान था। दो शीर्ष आतंकी कमांडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था।'

जम्मू-कश्मीर के डीजी एसपी वैद ने ट्वीट कर दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'अनंतनाग मुठभेड़ खत्म हुई। दो आतंकियों की लाशें हथियारों के साथ मुठभेड़स्थल से बरामद कर ली गई हैं। यह सफाई के साथ चलाया गया ऑपरेशन था।'

सुरक्षा बल जब उस संदिग्ध घर के पास पहुंचे, जहां आतंकियों को मौजूद होने की सूचना थी तो सुरक्षा बलों पर गोलीबारी होने लगी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। इस बीच, मुठभेड़ स्थल के समी और अनंतनाग एवं कुलगाम जिले के अधिकतर इलाकों में इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया। 

पिछले कुछ समय से यह ट्रेंड देखने को मिला है कि सोशल मीडिया पर मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर आ जाते हैं और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगते हैं। ऐसे में कई बार आतंकी मौके से फरार होने में भी कामयाब रहे हैं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान