Nepal Earthquake: भूकंप से नेपाल में भारी तबाही, 128 से ज्यादा लोगों की मौत-1000 घायल

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 04, 2023, 09:34 AM ISTUpdated : Nov 04, 2023, 11:49 AM IST
Nepal Earthquake: भूकंप से नेपाल में भारी तबाही, 128 से ज्यादा लोगों की मौत-1000 घायल

सार

Nepal Earthquake: नेपाल में शुक्रवार यानी 3 नवंबर की देर रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 128 से ज्यादा लोगों के मौत की खबर हे। घायलों की संख्या 1000 तक बढ़ गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, के अनुसार 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसके झटके दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक महसूस किए गए।

रुकुम और जाजरकोर्ट जिले में तबाही

नेपाल के रुकुम जिले में 20 लोगों की मौत की खबर है। जाजरकोट स्थित भूकंप के केंद्र से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि जिले में 17 लोगों की भूकंप की वजह से मौत हुई है और 20 लोग घायल हैं। आपको बता दें कि भूकंप का केंद्र जाजरकोर्ट जिले के रमीडांडा को बताया जा रहा है।

18 किमी थी भूकंप की गहराई

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार, नेपाल में आए भूकंप की गहराई सिर्फ 18 किलोमीटर थी। 3 नवम्बर की देर रात 11:47 मिनट पर ये भूकंप आया। सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें लोगों को मलबे से निकालते हुए देखा जा सकता है। अंधेरे में भी लोग भूकंप के झटकों के बाद गिरे मलबों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

2015 में आया था 7.8 तीव्रता का भूकंप

नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई का कहना है कि उन्हें भूकंप की वजह से दो जिलों में क्षति की जानकारी है। सुरक्षा बल बचाव कार्य में जुटे हैं। पीएम पुष्प कमल ने मानवीय क्षति पर दुख जताया है। नेपाल इसके पहले भी भूकंप की विभीषका झेल चुका है। साल 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें लगभग 9 हजार लोगों की जान गई थी। 22 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। लाखो घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल